फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 vidya stokes interview

अब जो हुआ सो हुआ, वैसे भी मैं चुनाव लड़ने को तैयार नहीं थी: स्टोक्स

Wed, 25 Oct 2017 11:24 AM IST
सुरेश शांडिल्य/अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 25 Oct 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 vidya stokes interview

ठियोग विस क्षेत्र से पर्चा रद्द होने के बाद कांग्रेस सरकार की वरिष्‍ठ मंत्री विद्या स्टोक्स अपने घर पर आराम कर रही हैं। नवबहार में देवदार और बुरांस के जंगल के बीच भूमिया एस्टेट में उनके घर पर सन्‍नाटा छाया हुआ है।

विज्ञापन


बाहर से घंटी बजाने पर भीतर से मैडम के विश्वासपात्र नीलू और प्रकाश ठाकुर बाहर आए। कहा- मैडम आराम फरमा रही हैं, बात शायद ही करेंगी।

अमर उजाला के प्रतिनिधि को अपने घर में आने की सूचना पाने के बाद स्टोक्स बातचीत के लिए तैयार हो गईं। पूरी बातचीत के दौरान उनके चेहरे पर कोई शिकन नहीं रही। पेश हैं वरिष्ठ संवाददाता सुरेश शांडिल्य से बातचीत के अंश-
विज्ञापन


सवाल : आपके राजनीतिक जीवन में ये क्या मोड़ आ गया? 
जवाब : मैं इस चुनाव को लड़ने के लिए वैसे भी तैयार नहीं थी। पर हालात ही ऐसे बने। कल सुबह ही मुझे पार्टी आलाकमान, कांग्रेस अध्यक्ष सुक्खू, सीएम ने अनुरोध किया कि हमारे लिए हर सीट बहुमूल्य है और मुझको नामांकन भरना होगा। इसके बाद जो हुआ, सामने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल : नामांकन रद्द होने पर क्या कहती हैं?  
जवाब : कल सुबह प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू ने कहा कि दीपक राठौर अपना नामांकन नहीं भरेंगे। वह अपना नामांकन कवरिंग कंडीडेट भरेगा। उसके बाद मैंने भी दीपक से बात की। मैं इसी विश्वास के बाद ठियोग नामांकन भरने गई। दीपक राठौर पहले ही नामांकन भर चुके थे। फिर कवरिंग कंडीडेट इसलिए नहीं दिया।
सवाल : गलती कहां रही? 
जवाब : पेपर भरने में कोई कमी नहीं रखी। पार्टी के टिकट दोनों के पास थे। जो पहले नामांकन भरता है, उसी का नियमानुसार मान्य होता है। इसलिए ऐसा हुआ।

himachal assembly election 2017 vidya stokes interview

सवाल : क्या कहीं कोई अपील या शिकायत भी करेंगी? 
जवाब : नहीं, अब जो हुआ सो हुआ। मैं ठियोग में कांग्रेस के सभी गुटों से एकजुट होने की अपील करती हूं। इसी में भलाई है। 
सवाल : क्या दीपक राठौर के लिए प्रचार करेंगी? 
जवाब : दीपक राठौर ने बेशक जल्दबाजी कर की हो। मैं उसके खिलाफ थोड़ी हूं। उसे इलेक्टोरल पालिटिक्स का अनुभव नहीं है। संगठन का बेशक हो। इसलिए दूसरे प्रत्याशी की बात की। अब जो हुआ, उसका बहुतों को दुख है। अब दुख मनाने से कुछ नहीं होगा। ठियोग के कांग्रेसी मेरी इज्जत करते हैं तो एक हो जाएं। 


सवाल : ठियोग में वीरभद्र सिंह को ले जाने के लिए आपके मन में क्या था? 
जवाब : मुझे मालूम था कि ठियोग मेें कांग्रेस के कई गुट उभर चुके हैं। जो घातक हो सकते थे। एकजुटता के लिए ये जरूरी था।
सवाल : एक चर्चा ये भी है कि आप अपने पुराने राजनीतिक विरोधी को मात देने के लिए सीएम को ले जाने का प्रयोग कर रही थीं, जो कभी वीरभद्र के भी करीबी रहे हैं?  
जवाब : ऐसा क्यों लग रहा है। मैंने कभी भी द्वेष की राजनीति नहीं की। मेरे मन में एक ही बात थी। मैं ठियोग की जनता को मुख्यमंत्री देना चाहती थी। 


सवाल : क्या वीरभद्र, विक्रमादित्य और अन्य सभी की सीटों पर भी प्रचार के लिए समय निकालेंगी? 
जवाब : जहां-जहां मेरी जरूरत होगी, वहां-वहां जाऊंगी। 
सवाल : और क्या कहना चाहती हैं? 
जवाब : एक बात जोड़ना चाहती हूं कि सोशल मीडिया में मेरे बारे में पिछले दिनों कई उल्टी-पुल्टी बातें होती रहीं। राजनीति का स्तर इतना भी नहीं गिरना चाहिए। अब नामांकन रद्द होने के बाद भी अगर ऐसा हो रहा है तो ये सही नहीं है। मुझे ताजा घटनाक्रम का पहले दुख जरूर हुआ। अब जो हुआ सो हुआ। मैं कांग्रेस की सच्ची सिपाही हूं। जो ठीक होगा, वही करूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed