फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 uttarakhand cm trivendra rawat rally at rampur

हिमाचल के लोग राजा को हराकर रजवाड़ा शाही का अंत करें : रावत

Tue, 07 Nov 2017 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दत्तनगर (रामपुर बुशहर)
ब्यूरो/अमर उजाला, दत्तनगर (रामपुर बुशहर) Updated Tue, 07 Nov 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 uttarakhand cm trivendra rawat rally at rampur

भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हिमाचल के लोग राजा को हराकर रजवाड़ा शाही का अंत करें। जैसे लोकसभा चुनाव में जनता ने रानी को हराया ठीक उसी तरह इस बार विधानसभा चुनाव में राजा को चुनावी मात दें। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में जैसे पूर्ण बहुमत से सरकार बनी है। वैसे हिमाचल में भी भाजपा को साठ सीटें मिलेंगी। दत्तनगर में पहले भाजपा की चुनावी जनसभा में भाजपा के स्टार प्रचारक और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आने का कार्यक्रम था परंतु अंतिम क्षणों में उनका दौरा रद्द हो गया। 
विज्ञापन


शाह की दत्तनगर और आनी में सोमवार को चुनावी सभाएं होनी थीं। अंतिम क्षणों में सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को दत्तनगर में चुनावी जनसभा के लिए भेजा गया। उन्होंने वीरभद्र सरकार, रजवाड़ा शाही और भ्रष्टाचार को निशाने पर रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह के रामपुर न आने से कार्यकर्ता मायूस

himachal assembly election 2017 uttarakhand cm trivendra rawat rally at rampur

रावत ने कहा कि जिस तरीके से लोकसभा चुनाव में रानी को जबरदस्त तरीके से पराजित किया गया है। ठीक उसी तरह से विधानसभा चुनाव में हिमाचल में रजवाड़ा शाही का अंत किया जाए। 

रावत ने कहा कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के दौरान भी दावे किए जा रहे थे कि भाजपा को ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी। चुनाव नतीजों भाजपा के पक्ष में गए और उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत हासिल किया। 

रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रेम सिंह द्रैक के प्रचार करने के लिए अमित शाह का आना तय था लेकिन किसी कारण रामपुर में जनसभा में नहीं आए सके। इससे कार्यकर्ता मायूस दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed