फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 union home minister rajnath singh rally at arki

अर्की का अपमान करने वाले वीरभद्र किस मुंह से लड़ रहे चुनाव : राजनाथ सिंह

Tue, 07 Nov 2017 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुनिहार (सोलन)/करसोग (मंडी)/परवाणू (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुनिहार (सोलन)/करसोग (मंडी)/परवाणू (सोलन) Updated Tue, 07 Nov 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 union home minister rajnath singh rally at arki

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने हिमाचल में तीन चुनावी जनसभाएं संबोधित कीं। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को तीन साल पूर्व सायर मेले की घटना पर घेरा। सिंह ने कहा सायर मेले के दौरान अर्की की भरी जनसभा में वे लोगों का निरादर कर चले गए थे। 

विज्ञापन



आज चुनाव में वे किस मुंह से अर्की में वोट मांग रहे हैं। अर्की हलके के कुनिहार में जनसभा में राजनाथ ने कहा, कोटखाई गुड़िया प्रकरण ने देश के कोने-कोने को झकझोर दिया। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने माता-बहनों की इज्जत का ख्याल नहीं रखा। 
विज्ञापन


उन्हें न तो सत्ता में रहने और ना ही सत्ता में वापस आने का कोई अधिकार है। उन्होंने कहा कि 2012 में हिमाचल की जनता ने कांग्रेस सरकार को पूर्ण बहुमत देकर सत्ता में लाया। उसी सरकार को 2014 के लोकसभा चुनाव में पूरी तरह से नकार दिया। सिंह ने कहा, भाजपा शासित राज्यों की विकास दर में बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि कांग्रेस शासित राज्यों में विकास थम गया है। मोदी सरकार ने देश भर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। भाजपा ने हिमाचल से भी कोई भेदभाव नहीं किया है। केंद्रीय कर के रूप में प्रदेश को पहले 11 हजार 328 करोड़ रुपये मिलता था, जो आज 28 हजार 225 करोड़ रुपये हो गया है। 

सूबे में किसानों के पसीने का महत्व समझते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की जाएगी। उन्होंने प्रत्याशी रत्न पाल के पक्ष में मतदान का आह्वान किया। जनसभा में हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनकड़, विधायक गोविंद शर्मा, जिला प्रभारी ब्रजेश रमन और रतन सिंह पाल ने संबोधित किया।

प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में संलिप्त : राजनाथ

himachal assembly election 2017 union home minister rajnath singh rally at arki

करसोग में हुई भाजपा की रैली में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्रीय की यूपीए और प्रदेश की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में संलिप्त रही है। मोदी सरकार ने नोटबंदी जैसे साहसिक निर्णय लेकर लाखों, करोड़ों रुपये का कालाधन सरकार के खाते में जमा करवाकर लोगों को लाभ पहुंचाया है।

उन्होंने कहा कि करसोग की जनता सोने-चांदी की नहीं, बल्कि हीरे की परख करे। कहा कि मैं 2003 और 2007 में करसोग आया था। अब 10 साल बाद यहां आया हूं। यहां की जनता ने कई सालों से वनवास झेला है। अब वक्त आ गया है कि वनवास को खत्म किया जाए।

केंद्रीय विद्यालय की मांग पर उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा की सरकार बनने के तीन माह के अंदर करसोग में केंद्रीय विद्यालय की सौगात दी जाएगी। कहा कि केंद्र सरकार ने जन धन योजना के तहत 30 करोड़ से अधिक खाते खोलकर आम जनता को सीधा लाभ पहुंचाया है।

कहा कि 2022 में किसानों की आय दोगुना करने पर सरकार काम कर रही है। दुर्गम क्षेत्रों की मंडियों को बड़ी मंडियों से जोड़ा जाएगा, जिसका सीधा लाभ किसानों को होगा।

करसोग में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए कहा कि हिमाचल सरकार ने करसोग को हर दृष्टि से विकास में पीछे रखा है। इस दौरान विजेंद्र गुप्ता, जोगिंद्र पाल और युवराज कपूर सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बदमाशों को जेल वो ही पहुंचाएगा जो खुद बेल पर न हो : राजनाथ

himachal assembly election 2017 union home minister rajnath singh rally at arki

औद्योगिक शहर परवाणू में सोमवार को प्रदेश में 9 नवंबर को होने वाले विधासभा चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर अप्रत्यक्ष रूप से तंज कसते हुए कहा कि बदमाशों को जेल में वहीं पहुंचा सकता जो बेल में न हो।

परवाणू में राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने पिछले दिनों सीमा के साथ उरी में धोखे से जवानों के कैंप में हमला कर 70 जवानों को मार डाला था। इसके बाद हमारे जवानों ने ऐसा करिशमा दिखाया कि पाकिस्तान की धरती में घुस कर आतंकवादियों को मार गिराया और पूरे विश्व को यह संदेश पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पिछले दिनों किए गए नोटबंदी को लेकर सिर्फ कांग्रेसियों को ऐतराज है। नोटबंदी के दौरान लोगों को अवश्य तकलीफ हुई, लेकिन क्या देशवासी देश हित में इतना सा कष्ट सहन नहीं कर सकते।

कसौली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ने सोमवार को परवाणू में आयोजित जनसभा के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी अभी पूरी तरह से परिपक्व नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 के चुनाव खत्म होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी पूरी तरह से लापता हो गए औैर इस वर्ष जब चुनाव का डंका बजा तो वह अलादिन के चिराग की तरह प्रकट हो गए। इसके साथ ही वह आजतक किसी भी लोगों के दुख, दर्द में शामिल नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed