मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इन्हें देते रहे बधाई, इधर टिकट ले गया कोई और
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सियासत में कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। कुछ पल पहले टिकट मिलने की खुशी में मिठाइयां बांटी जा रही थीं और बधाइयों के दौर शुरू हो गए। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी अपने फेसबुक पेज पर प्रत्याशी को बधाई और जीत की शुभकामनाएं दे डालीं। प्रत्याशी के हाथ से मिठाई भी खाई।
तभी पता चला कि टिकट किसी और को मिल गया है। खुशनुमा माहौल में सन्नाटा छा गया। सब भौचक्के हो गए। ऐसा वाक्या रविवार को सीएम के निजी आवास हॉलीलाज में ठियोग सीट से कांग्रेस टिकट के दावेदार स्व. जय बिहारी लाल खाची के पुत्र विजय पाल खाची के साथ देखने को मिला।
पांव तले खिसक गई जमीन
कांग्रेस की आधिकारिक सूची में विजय के बजाय दीपक राठौर को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। खाची समर्थकों के पांव तले जमीन खिसक गई। मुख्यमंत्री को फैसले से अवगत करवाया गया। उन्होंने आश्वस्त किया कि वह इस बारे में वे हाईकमान से बात करेंगे।
नामांकन से एक दिन पहले टिकट घोषित करने में कांग्रेस बुरी तरह उलझी रही। दोपहर बाद खबर तेजी से फैली कि विजय पाल खाची का नाम ठियोग से फाइनल हो गया है।
इस पर विजय समर्थकों के साथ मिठाई लेकर सीधे मुख्यमंत्री के निजी आवास पहुंच गए। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह उनसे मिले और बधाई दी। इससे पहले खाची हॉलीलाज से लौट पाते कांग्रेस की सूची जारी हो गई जिसमें खाची का नाम गायब था।