पांच साल में तीन गुना बढ़ी मंत्रीजी की संपत्ति, हुए इतने करोड़ के मालिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजान सिंह पठानिया (फतेहपुर)
फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार व हिमाचल सरकार में ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया की अचल संपत्ति पांच साल में तीन गुना बढ़ गई। वर्ष 2012 के चुनाव के समय उनकी अचल संपत्ति 06,08,74,898 थी।
अब अचल संपत्ति 18,60,65,617 रुपये हो गई है। इसमें पत्नी के नाम 17,55,46,717 जबकि उनके नाम सिर्फ 1,05,18,920 रुपये हैं। चल संपत्ति में भी लगभग 14 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
वर्ष 2012 वर्ष 2017
नकद 4,00,000 3,40,000
पत्नी के नाम 14,50,000 17,71,145
बैंक में जमा 23,50,000 37,40,747
कुल चल संपत्ति 41,63,768 55,11,892
कुल अचल संपत्ति 6,08,74,898 18,60,65,617
जेवर- 500 ग्राम सोना 500 ग्राम सोना
बैंक लोन 18,74,922 8,81,732
पांच साल में 37 लाख रुपये बढ़ा राकेश का लोन
राकेश पठानिया (नूरपुर)
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राकेश पठानिया की चल संपत्ति 33 लाख रुपये बढ़ी है जबकि अचल संपत्ति में 37 लाख रुपये का इजाफा हुआ है। वर्ष 2012 के शपथ पत्र के अनुसार उन्होंने 35 लाख रुपये का बैंक लोन लिया था। इस बार अब उन पर बैंक लोन 72 लाख रुपये हो गया है।
वर्ष 2012 वर्ष 2017
नकद 2,60,000 1,25,000
पत्नी के नाम 24,79,122 70,88,956
बैंक में जमा 51,10,756 16,66,213
कुल चल संपत्ति 78,90,521 1,12,22,605
कुल अचल संपत्ति 1,97,10,000 2,34,30,000
जेवर 220 ग्राम सोना 295 ग्राम सोना
बैंक लोन 35,01,862 72,01,548