फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 star campaigner of bjp and congress in himachal

विस चुनावः भाजपा ने हिमाचल, कांग्रेस ने केंद्रीय प्रचारकों को दी तरजीह

Tue, 24 Oct 2017 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 24 Oct 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 star campaigner of bjp and congress in himachal

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने स्थानीय और कांग्रेस आलाकमान ने केंद्रीय नेताओं को प्रचारक बनाने को तरजीह दी है। भाजपा की ओर से 40 प्रचारकों में से 13 स्थानीय हैं। कांग्रेस ने 40 में से प्रदेश के केवल चार स्थानीय नेताओं को प्रचार का जिम्मा सौंपा है। 

विज्ञापन


भाजपा का मानना है कि स्थानीय प्रचारकों को हिमाचल की ज्यादा जानकारी रहती है। इधर, कांग्रेस का तर्क है कि हिमाचल के कई दिग्गज चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में मुख्य नेताओं को प्रचारक तौर पर लिया है। 26 अक्तूबर से यह दिग्गज हिमाचल में प्रचार शुरू कर देंगे। 
विज्ञापन


कांग्रेस हाईकमान ने 9 मंत्रियों में से कौल सिंह और जीएस बाली दो मंत्रियों को लिया है। सात मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रचार में डटे हैं। सूत्र बताते हैं कि इन मंत्रियों को सिर्फ अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र संभालने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं भाजपा और कांग्रेस के स्थानीय प्रचारक

himachal assembly election 2017 star campaigner of bjp and congress in himachal

पार्टी के दो मंत्रियों को अपने विधानसभा क्षेत्र के अलावा जिलों में रैलियां और बैठकें भी करनी हैं। भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष धूमल और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के अलावा 11 स्थानीय नेताओं को जिलों में रैलियां और बैठकों का जिम्मा सौंपा गया है। 

भाजपा ने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल और चार सांसद शांता, अनुराग, विरेंद्र कश्यप और राम स्वरूप, प्रवीण शर्मा, गणेश दत्त, संदीपनी भारद्वाज, उत्तम चौधरी, सिकंदर, सूरत नेगी और विशाल चौहान को लिया है। कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कौल सिंह और जीएस बाली को शामिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed