फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 satpal singh satti statement against cm virbhadra singh

सतपाल सत्ती ने बांधे सुखराम की तारीफों के पुल, वीरभद्र पर जमकर बरसे

Sun, 22 Oct 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 22 Oct 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 satpal singh satti statement against cm virbhadra singh

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने जहां पंडित सुखराम की तारीफों के पुल बांधे, वहीं सीएम वीरभद्र स‌िंह पर जमकर जुबानी हमला किया। 

विज्ञापन



सत्ती ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम की ओर से मुख्यमंत्री वीरभद्र के बारे में किए गए खुलासे इस बात को और पुख्ता करते हैं कि उन्होंने बहुत से हिमाचली नेताओं को किसी न किसी साजिश में अपने राजनीतिक हितों के लिए हाशिये पर धकेला है। 
विज्ञापन


सत्ती ने कहा हैं कि सुखराम देश में संचार क्रांति के जनक के नाम से जाने जाते हैं उनका योगदान जो प्रदेश के लिए हैं उसको पार्टी के स्तर से ऊपर उठकर हर नेता और नागरिक मानता हैं। हिमाचल प्रदेश में संचार के क्षेत्र में जो तरक्की हुई उसके लिए सुखराम का योगदान हमेशा याद रखा जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

बदले की भावना वाली राजनीति नकारेगी जनता

himachal assembly election 2017 satpal singh satti statement against cm virbhadra singh

आज प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों में भी टेलीफोन की घंटी बजती हैं और लोग मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं, यह सब पंडित की देन है। इसके अलावा पर्यटन उद्योग को संचार के माध्यम से जो फायदा हुआ है और कृषि उत्पादों को मंडियों के माध्यम से राष्ट्रीय बाजार से जाना सुखराम के मेहरबानी से हुआ है। 

वीरभद्र सिंह सरकार के पूर्व में पर्यटन बोर्ड के उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने माफिया राज का मामला उठाया लेकिन कांग्रेस सरकार ने उन्हें पद से ही हटा दिया। 

अनेकों नेताओं के नाम हैं जिन्होंने भी वीरभद्र सिंह की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाया उन्हे बाहर का रास्ता दिखाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हैं कि बदले की भावना से की जाने वाली राजनीति को प्रदेश की जनता नकारने का मन बना चुकी है।

भाजपा की नकल कर वोट जुटाने में लगी कांग्रेस : पांडे

himachal assembly election 2017 satpal singh satti statement against cm virbhadra singh

भाजपा प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी हार देखते हुए बौखला गई है। भाजपा की ओर से चलाए गए अभियानों की नकल करने से भी पीछे नहीं हट रही है।

हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने जनता के हितों की मांग को देखते हुए, कांग्रेस के खिलाफ  हिसाब मांगे हिमाचल अभियान शुरू किया। इससे कांग्रेस पार्टी में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। इस अभियान की नकल करके कांग्रेस पार्टी ने जवाब देगा हिमाचल अभियान चलाया है। 
 
हालांकि भाजपा के अभियान को जनता का अपार समर्थन मिला तो वही कांग्रेस के अभियान की सचाई उनकी रैलियों सभाओं में खाली कुर्सियों ने दर्शा दी। उन्होंने कहा कि साफ  तौर पर जाहिर हो गया कि कांग्रेस और भाजपा के बीच सिर्फ सकारात्मक कार्यशैली का ही नहीं बल्कि रचनात्मक विचारों एवं सुझावों का भी अंतर है।

उन्होंने कहा कि भाजपा आज एक ऐसी पार्टी बनकर उभरी है जो अपनी नीतियों का संदेश देश की जनता तक पहुंचाने के माध्यमों में कांग्रेस से कही ज्यादा आगे है। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार की नीतियों से देश का जन - जन लाभान्वित हो रहा है।

हिमाचल प्रदेश  की वर्तमान सरकार केंद्र कि नीतियों को प्रदेश में अमलीजामा पहनाने में असफ ल रही है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद केंद्र की नीतियों को प्रदेश में गति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed