फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 rebel leader back in congress party

हिमाचल कांग्रेस पार्टी से बागी हुए नेता माने, शुरू हुआ घर वापसी का दौर

Mon, 23 Oct 2017 07:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 23 Oct 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 rebel leader back in congress party

कांग्रेस पार्टी से पूर्व में बागी हुए नेताओं की वापसी का दौर शुरू हो गया है। घुमारवीं के पूर्व विधायक कश्मीर सिंह के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व देहरा के पूर्व विधायक रहे योगराज की पार्टी में वापसी हो गई है। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति की सिफारिश के बाद पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इसके आदेश जारी किए हैं। योगराज ने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जिसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया था। 
विज्ञापन


पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि योगराज की पार्टी में वापसी की सिफ ारिश राज्य सभा सांसद विप्लव ठाकुर और संगठनात्मक जिला देहरा के कांग्रेस अध्यक्ष नरदेव कंवर ने की थी। इसके चलते अनुशासन समिति के आवेदन को स्वीकार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आईएन मेहता ने पार्टी अध्यक्ष के इस फैसले को तत्काल लागू करने को कहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक योगराज की पार्टी में वापसी से देहरा विधानसभा क्षेत्र में मजबूती मिलेगी। योगराज मंगलवार से ही कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए काम करना शुरू कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed