{"_id":"59e9f20f4f1c1b68678b6a78","slug":"himachal-assembly-election-2017-prem-kumar-dhumal-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिक्रम तिकड़ी, धवाला चौका तो रविंद्र रवि लगाएंगे छक्का: धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिक्रम तिकड़ी, धवाला चौका तो रविंद्र रवि लगाएंगे छक्का: धूमल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
Updated Sat, 21 Oct 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का 50 प्लास का नारा था, लेकिन जनता का उत्साह देखकर लगता है कि भाजपा 60 से ज्यादा सीटें जीतेगी।
विज्ञापन
धूमल देहरा में भाजपा उम्मीदवार रविंद्र सिंह रवि के नामांकन भरने से पूर्व भुवनेश डोगरा स्टेडियम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जसवां परागपुर हलके में भाजपा उम्मीदवार चुनाव जीतकर बिक्रम ठाकुर तिकड़ी बनाएंगे।
विज्ञापन
ज्वालामुखी हलके से भाजपा उम्मीदवार रमेश धवाला जीतकर चौका मारेंगे। देहरा से रविंद्र सिंह रवि जीतकर छक्का लगाएंगे। धूमल ने कहा कि देहरा हलके की समस्याओं को वीरभद्र सरकार ने अनसुना किया है।
विज्ञापन
भाजपा सरकार बनते ही देहरा की समस्याओं को हल किया जाएगा। केंद्र में भाजपा की सरकार है और प्रदेश में भाजपा सरकार आने से विकास को नए पंख लगेंगे। इस दौरान रविंद्र रवि सहित कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।