फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 notification

चुनाव की अधिसूचना जारी, पहले दिन किसी ने भी नहीं भरा नामांकन

Tue, 17 Oct 2017 08:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 17 Oct 2017 08:24 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 notification

हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी हो गई। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई। हालांकि 23 अक्तूबर तक चलने वाले नामांकन के सिलसिले के पहले दिन एक भी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत ने बताया कि नामांकन भरने की प्रक्रिया 23 अक्तूबर तक चलेगी। सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले दिन दोपहर 3 बजे तक एक भी प्रत्याशी ने पर्चा नहीं भरा।
विज्ञापन


राजपूत ने कहा कि नामांकन पत्र में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं जिनकी जानकारी सभी रिटर्निंग अफसरों को भी दी जा रही है ताकि उन बदलावों से संबंधित जरूरी दस्तावेज नामांकन पत्र के साथ लगाने हैं, यह वह प्रत्याशी को बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि नामांक न पत्रों की जांच 24 अक्तूबर को की जाएगी। 26 अक्तूबर तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। वहीं 9 नवंबर को विधानसभा की सभी 68 सीटों के लिए मतदान होगा। इसके बाद 18 दिसंबर को मतों की गणना होगी।

17 सीटें एससी व तीन एसटी के लिए हैं आरक्षित

himachal assembly election 2017 notification

सीईओ ने बताया कि कुल 68 विधानसभा क्षेत्रों में से 17 सीटें अनुसूचित जाति तथा तीन सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।

उन्होंने कहा कि सभी वर्तमान विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियां संशोधित की गई है तथा अंतिम प्रकाशन के अनुसार प्रदेश में कुल 49,13,888 मतदाता हैं।

इसके अलावा 16 से 30 सितंबर तक प्रदेश में चलाए गए विशेष चुनाव अभियान के दौरान प्राप्त नए फार्म नंबर 6 के अंतिम निपटान के बाद 23 अक्तूबर को नई सूची प्रकाशित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed