फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 nomination of vidya stokes rejected

ठियोग सीट से वरिष्ठ नेत्री विद्या स्टोक्स का नामांकन रद्द, जानिए क्या रही वजह

Wed, 25 Oct 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 25 Oct 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 nomination of vidya stokes rejected

राजनीति से संन्यास के एलान के बाद बेमन से विधानसभा चुनाव में उतरीं कांग्रेस की वरिष्ठ मंत्री विद्या स्टोक्स का नामांकन रद्द हो गया है। ठियोग सीट से अब पहले नामांकन करने वाले दीपक राठौर ही कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। 

विज्ञापन


मंगलवार को नामांकन पत्रों की छंटनी के बाद चुनाव आयोग ने 90 वर्षीय स्टोक्स को बड़ा झटका दिया है। अब तक विभिन्न चुनावों में एक दर्जन  से ज्यादा नामांकन पत्र भरने वाली मंत्री का आखिरी पर्चा सही नहीं पाया गया है। 
विज्ञापन


छंटनी के दौरान इस पर पेच फंसा कि कांग्रेस के चिन्ह पर पहला आवेदन दीपक राठौर का आया। उसके बाद स्टोक्स ने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर दूसरा आवेदन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमानुसार जब एक ही पार्टी के दो लोग नामांकन करते हैं तो बाद में आवेदन करने वाले प्रत्याशी का नामांकन रद्द किया जाता है। स्टोक्स से यही बड़ी गलती हुई। नामांकन भरने के आखिरी दिन सोमवार को दीपक राठौर ने करीब दो बजे जबकि स्टोक्स ने पौने तीन बजे नामांकन भरा। 

ये गलती भी पड़ी भारी

himachal assembly election 2017 nomination of vidya stokes rejected

दूसरा, स्टोक्स ने जो अधिकार पत्र और फार्म बी जमा करवाया था वह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू की तरफ से था जबकि राठौर को पत्र और फार्म बी पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी आस्कर फर्नांडीस की तरफ  से जारी किया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से जो पत्र जारी किया गया था उसमें इस बात का कहीं भी जिक्र नहीं था कि राठौर के स्थान पर पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी विद्या स्टोक्स होंगी। इसके अलावा नामांकन आवेदन में भी कुछ खामी पाई गईं। सूत्र बता रहे हैं कि स्टोक्स के नामांकन पत्र में कुछ कॉलम अधूरे छोड़े गए हैं।

छंटनी प्रक्रिया के बाद मंगलवार शाम को ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी ठियोग ने नोटिस बोर्ड में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर दीपक राठौर को नामांकित कर दिया। एसडीएम ठियोग टाशी संडूप ने बताया कि कानूनी राय लेने के बाद स्टोक्स का नामांकन रद्द किया गया है। दीपक राठौर को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया गया है। 

ऐसे बिगड़ा पूरा मामला

himachal assembly election 2017 nomination of vidya stokes rejected

कांग्रेस हाईकमान ठियोग सीट पर अंतिम समय तक फैसला नहीं ले पाया। ठियोग से पहले राठौर को टिकट दिया और बाद में स्टोक्स को भी पार्टी सिंबल जारी कर दिया।

स्टोक्स को आश्वस्त किया कि दीपक राठौर से नामांकन वापस लेने को कहा जाएगा। राठौर पीछे हटने को तैयार भी थे, लेकिन हाईकमान ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया। इसी से सब गड़बड़ हुई।

स्टोक्स के पास अब कोई विकल्प नहीं

himachal assembly election 2017 nomination of vidya stokes rejected

स्टोक्स के पास अब नामांकन को चुनौती देने का कोई विकल्प नहीं हैं। इस बार वे चुनाव नहीं लड़ पाएंगी। उनके राजनीतिक कॅरिअर की विदाई ऐसे होगी किसी ने सोचा भी न था। वे शुरू से ही चुनाव नहीं लड़ना चाहतीं थीं।

उन्होंने अपनी सीट वीरभद्र के लिए छोड़ रिटायरमेंट का एलान कर दिया। वीरभद्र सिंह के ठियोग से चुनाव न लड़ने के बाद वे अपने पसंदीदा प्रत्याशी को टिकट न देने के बाद मजबूरी में चुनाव मैदान में उतरीं थीं।

1974 में पहली बार जीती थीं स्टोक्स

himachal assembly election 2017 nomination of vidya stokes rejected

विद्या स्टोक्स ने का राजनीतिक सफर 1974 में शुरू हुआ। स्टोक्स के पति लाल चंद स्टोक्स के आकस्मिक निधन के कारण ठियोग विधानसभा चुनाव से वे बतौर कांग्रेस प्रत्याशी उतरी। 43 वर्ष लंबे राजनीतिक करियर उन्होंने 10 बार विधानसभा चुनाव लड़ा है।

दो बार स्टोक्स को वर्ष 1977 और 1993 चुनावों में हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 1982, 1985, 1990 और 1998 में ठियोग स हीे चुनाव जीती। कैबिनेट मंत्री जेबीएल खाची के निधन के बाद स्टोक्स ने ठियोग से विधानसभा हलका बदल कर कुमारसैन से वर्ष 2003 और 2007 में चुनाव जीता। परिसीमन के बाद कुमारसैन सीट खत्म होने के बाद 2012 में दोबारा ठियोग से चुनाव में उतरी और जीतीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed