फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 kishan kapoor get emotional

टिकट कटने की अटकलों के बीच फूट-फूटकर रो पड़े पूर्व मंत्री किशन कपूर

Tue, 17 Oct 2017 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 17 Oct 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 kishan kapoor get emotional

सोशल मीडिया में पूरा दिन किशन कपूर की भाजपा प्रत्याशी सूची से नाम कटने की चर्चा रही। नाम कटने की अटकलों के बाद होटल में समर्थकों से बैठक के दौरान पूर्व मंत्री किशन कपूर की आंखों से आंसू छलक पड़े।

विज्ञापन


अपने नेता को रोता देख बैठक में बैठी महिला समर्थक भी रोने लगीं। इस दौरान कपूर ने समर्थकों से टिकट की घोषणा होने तक संयम बरतने का आह्वान किया। साथ ही घोषणा की कि वह 20 अक्तूबर को नामांकन भरेंगे।
विज्ञापन


कपूर के समर्थकों ने सुबह करीब 10 बजे दाड़नू स्थित उनके होटल में दस्तक देना शुरू किया। भीड़ को जलूस की शक्ल देकर कपूर बैठक स्थल तक पहुंचे।

इस बीच कपूर ने समर्थकों से कहा कि उन्होंने अभी तक ईमानदारी की राजनीति की है। इसी का नतीजा है कि आज भी वह आपके साथ बैठक कर रहे हैं। 

कपूर ने बताया कि वह भाजपा प्रत्याशियों की सूची का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि निर्णय उनके पक्ष में आएगा।

भाजपा टिकट नहीं मिलने पर आजाद चुनाव लड़ने के सवाल पर कपूर ने कहा कि प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद उनके समर्थक जैसा कहेंगे, वह वही करेंगे।

उन्होंने कहा कि ईमानदार होना और सच बोलना कोई गुनाह नहीं हैं। मेरी व्यक्तिगत और राजनीतिक छवि बेदाग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed