फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 jp nadda interview

हिमाचल में कौन बनेगा सीएम, जेपी नड्डा ने विशेष बातचीत में किया खुलासा

Sat, 21 Oct 2017 10:52 AM IST
रितेश गुलेरिया/अमर उजाला, बिलासपुर
रितेश गुलेरिया/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sat, 21 Oct 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 jp nadda interview

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हिमाचल में भाजपा की सरकार बनेगी। हम पांच सालों के लिए नहीं बल्कि अगले पंद्रह सालों तक सत्ता में रहेंगे। सीएम कौन होगा इसे तय करने का विशेषाधिकार पार्लियामेंटरी बोर्ड का है।

विज्ञापन


यह तय है कि पार्टी ऐसा सीएम देगी जो जनता की पसंद का हो और अगले 10-15 सालों तक प्रदेश की सेवा करे। पार्टी ने सही और जिताऊ उम्मीदवारों को ही टिकट दिए हैं। नड्डा की अमर उजाला के साथ खास बातचीत के अंश:
विज्ञापन


सवाल : भाजपा का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा? 
जवाब : सीएम पद का उम्मीदवार तय करना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्लियामेंटरी बोर्ड का विशेषाधिकार है। यह तय है कि पार्टी ऐसा सीएम देगी जो जनता की पसंद का हो और जो अगले 10-15 सालों तक प्रदेश की तन-मन-धन से सेवा कर सके। ताकि हिमाचल को संपन्न अग्रिम श्रेणी का मॉडल राज्य बना कर प्रस्तुत कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : टिकट किस आधार पर दिए, कई जगह विरोध हो रहा?  
जवाब : भाजपा में टिकट वितरण की एक निर्धारित प्रक्रिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने तय समय में इसकी समीक्षा की और पार्टी ने जिताऊ और लोकप्रिय उम्मीदवारों को ही टिकट दिए। हम एक मजबूत सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। 

सवाल : भाजपा कभी 60 तो कभी 50 प्लस बोल रही है आपकी क्या रिपोर्ट है। 
जवाब : भाजपा तेजी से हिमाचल में बहुमत की सरकार बनाने की ओर आगे बढ़ रही है। जनता में पीएम मोदी की नीतियों को लेकर गजब का उत्साह है। जो हमारी रैलियां हुई हैं उनमें भीड़ को देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि जनता पूरी तरह से भाजपा के साथ खड़ी हुई है। भाजपा बहुमत से ऐसी सरकार बनाएगी जो अगले 10-15 सालों तक सत्ता में किसी को फटकने नहीं देगी।

धूमल-अनुराग से कोई विवाद है? एम्स पर हंगामा क्यों हुआ?

himachal assembly election 2017 jp nadda interview
सवाल : धूमल-अनुराग से कोई विवाद है? एम्स पर हंगामा क्यों हुआ?
जवाब : धूमल हमारे वरिष्ठ नेता हैं। इनके नेतृत्व में दो बार सरकार बन चुकी है। किसी से कोई विवाद नहीं है। अनुराग एक युवा सांसद हैं। हम सबका एक ही मत था कि हिमाचल को एम्स ऐसी जगह मिले जहां सभी हिमाचल वासी एवं आसपास के राज्य इससे फायदा ले सकें। मैं प्रधानमंत्री का आभारी हूं कि उन्होंने बिलासपुर को एम्स के लिए चुना। 

सवाल : आने वाले दस सालों में हिमाचल को स्वास्थ्य क्षेत्र में कहां देख रहे हैं। 
जवाब : केवल स्वास्थ्य क्षेत्र ही क्यों, भाजपा सरकार में हिमाचल में हर क्षेत्र में प्रगति होगी। चाहे वो एम्स द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र हो, 61 नए एनएच से परिवहन क्षेत्र, कोल बांध एवं पार्वती परियोजना हो, हिमाचल को विशेष श्रेणी राज्य का दर्जा हो, मोदी के नेतृत्व में विकास की जो लहर चली है वो जारी रहेगी।

आपने देश को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू कीं। आगे क्या प्लान है।

himachal assembly election 2017 jp nadda interview
सवाल : आपने देश को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू कीं। आगे क्या प्लान है।
जवाब : हमारे पीएम का एक ही मूल मंत्र है सबका साथ, सबका विकास। भारत में केवल संचारी रोग ही नहीं, गैर संचारी रोगों जैसे मधुमेह, कैंसर, उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां का दोहरा बोझ है।

हम इस नई चुनौती को अपने यूनिवर्सल हेल्थ प्रोग्राम के तहत देश के 1.5 लाख उप-केंद्रों को वेलनेस सेंटर्स में परिवर्तित कर रहे हैं। जहां गैर संचारी रोगों की जांच मुफ्त होगी।

इसके अलावा हम नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम को भी जल्द से जल्द लागू करने के प्रयास कर रहे हैं जिसके अंतर्गत गरीब तबके के परिवारों को 1 लाख रुपये तक का उपचार मिल पाएगा।  

सवाल : एम्स निर्माण के लिए क्या लक्ष्य लेकर चल रहे हैं आप? 
जवाब : 48 महीने में हमको यह प्रोजेक्ट पूरा करना है। 9 अक्तूबर को मैंने एम्स साइट का निरीक्षण किया है। हम इस दिशा में काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सभी सुविधाओं और गुणवत्ता के साथ इसके निर्माण को हम निर्धारित समय में पूरा कर लेंगे। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed