इस नेता की कांग्रेस में हुई वापसी, लेकिन चुनाव मैदान नहीं छोड़ने का किया एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्दलीय चुनाव लड़ने उतरे एक नेता की कांग्रेस पार्टी में वापसी हो गई है। इससे कांग्रेस में बागियों को लेकर खड़ी हुई मुश्किलें कम होती नजर आ रही है। मनाली विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने उतरे धर्मवीर धामी की कांग्रेस में वापसी हो गई है।
उन्होंने कहा कि अभी वह चुनाव मैदान नहीं छोड़ेंगे। वह पहले अपने समर्थकों से बात करेंगे, उसके बाद ही कोई फैसला लेंगे। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धामी की वापसी की पुष्टि की है।
धामी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के काफी करीबी माने जाते हैं। वर्ष 2007 में टिकट न मिलने के बाद धामी कांग्रेस से बागी हो गए थे। उन्होंने बसपा से चुनाव लड़ा। इसके बाद वर्ष 2012 में धामी ने निर्दलीय चुनाव लड़ा।
कांग्रेस में बागियों की वापसी शुरू
मनाली विधानसभा क्षेत्र में धामी ने दो बार कांग्रेस के चुनावी समीकरण बिगाड़े हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू ने कहा की धामी ने अपनी आस्था कांग्रेस में जताई है। हिमाचल कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति की सिफारिश पर धर्मवीर धामी की पार्टी में वापसी हुई है।
उन्होंने कहा कि धामी काफी समय से पार्टी के साथ जुडे़ रहे लेकिन किन्हीं कारणों से उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया था। अब वह अपने क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे
कांग्रेस से बागी नेताओं की वापसी का दौर पार्टी में शुरू हो गया है। घुमारवीं के पूर्व विधायक कश्मीर सिंह के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व देहरा के पूर्व विधायक रहे योगराज और अब धर्मवीर धामी की पार्टी में वापसी हुई है।