फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 congress second list of candidates

चार नेताओं के बेटी-बेटों को कांग्रेस ने दिया टिकट, सात नए चेहरों पर दांव

Sun, 22 Oct 2017 08:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 22 Oct 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 congress second list of candidates

बडे़ नेताओं के बेटी-बेटों को टिकट देने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने आखिर सैद्धांतिक फैसला ले ही लिया। शिमला ग्रामीण सीट से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह, मंडी सदर सीट से मंत्री कौल सिंह ठाकुर की पुत्री चंपा ठाकुर, पालमपुर से विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल के बेटे आशीष बुटेल और कुटलैहड़ से पूर्व विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष रामनाथ शर्मा के पुत्र विवेक शर्मा को टिकट दिए गए।

विज्ञापन


शिमला ग्रामीण और मंडी सदर सीटों पर कांग्रेस को एक परिवार एक टिकट के सिद्धांत से समझौता करने को मजबूर होना पड़ा। कांग्रेस ने रविवार को सात नए चेहरों से चुनाव लड़ाने का निर्णय ले लिया। उधर, विद्या स्टोक्स के ठियोग सीट से मैदान छोड़ने के बाद पार्टी ने इस सीट पर भी युवा नेता दीपक राठौर को टिकट दिया गया। आनी से बंसीलाल का टिकट काटकर परसराम को प्रत्याशी घोषित किया। 

विज्ञापन

himachal assembly election 2017 congress second list of candidates

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में नामांकन भरने के लिए सोमवार का ही दिन शेष बचा है। इससे ठीक एक दिन पहले ही सोनिया गांधी और राहुल गांधी की हरी झंडी के बाद रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी ऑस्कर फर्नांडीस ने प्रत्याशियों की सूचियां जारी कर लीं। पहले दिन आठ प्रत्याशियों की सूची आई।

इस सूची के मुताबिक आनी से बंसी लाल का टिकट काटकर परसराम को नया प्रत्याशी घोषित किया गया। पहली सूची जारी करने के चार दिन तक लंबी मैराथन बैठकों के बाद हाईकमान ने कुल दस में से सात सीटों पर नए चेहरों को चुनावी रण में उतार दिया है।

हालांकि, आठ टिकटों की पहली सूची के आने के बाद भी शिमला ग्रामीण और मंडी सदर दोनों हॉट सीटों पर पेच शाम तक फंसा रहा। बाद में दूसरी सूची से विक्रमादित्य और चंपा ठाकुर को टिकट घोषित किए जाने की पुष्टि हो गई।

himachal assembly election 2017 congress second list of candidates

इनके अलावा बाकी बची सीटों में शाहपुर से केवल सिंह पठानिया, कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर, मनाली से हरिचंद शर्मा और नालागढ़ से लखविंद्र राणा को टिकट थमाए गए हैं। दूसरे चरण में फाइनल किए प्रत्याशियों में से विक्रमादित्य सिंह, चंपा ठाकुर, आशीष बुटेल, विवेक शर्मा, हरिचंद शर्मा, परसराम और विवेक शर्मा नए चेहरे हैं।

कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर और नालागढ़ से लखविंद्र सिंह राणा इस सीट से पिछली बार भी कांग्रेस के प्रत्याशी थे। शाहपुर से कांग्रेस ने पिछली बार के प्रत्याशी मेजर विजय सिंह मनकोटिया का टिकट काटकर केवल सिंह पठानिया को दिया है। मनकोटिया ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोक दी है। वहीं नालागढ़ से टिकट मांग रहे बावा हरदीप सिंह ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात की है। 

विज्ञापन

बेटे को टिकट मिला, पर कुछ सीटों पर चूक गए वीरभद्र

himachal assembly election 2017 congress second list of candidates

बेशक सीएम वीरभद्र सिंह अपने बेटे विक्रमादित्य सिंह के लिए टिकट मांग रहे हों, मगर वे कुछ सीटों पर चूक भी गए। सूत्रों की मानें तो ठियोग से वीरभद्र विजय पाल खाची, नालागढ़ से बावा हरदीप सिंह और कुल्लू से सत्यप्रकाश ठाकुर के लिए टिकट चाह रहे थे, मगर उन्होंने तमाम तरह के दबावों के बीच इन सीटों पर समझौता करना पड़ा। 

विक्रमादित्य आज करेंगे नामांकन 
शिमला ग्रामीण सीट से टिकट के फैसला पर भले ही स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह नामांकन भरेंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी उनके नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे। मंडी सदर से चंपा ठाकुर ने पहले ही नामांकन दाखिल कर दिया है। 

सात सीटों पर इन्हें मिला टिकट
शिमला ग्रामीण : विक्रमादित्य सिंह 
मंडी सदर : चंपा ठाकुर 
ठियोग : दीपक राठौर 
पालमपुर : आशीष बुटेल 
शाहपुर : केवल सिंह पठानिया 
मनाली : हरिचंद शर्मा
कुल्लू : सुंदर सिंह ठाकुर
नालागढ़ : लखविंद्र राणा
कुटलैहड़ : विवेक शर्मा 

एक टिकट बदला 
आनी : बंसी लाल का टिकट कटा, परस राम को मिला टिकट 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed