फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 congress leader chetram controversial statement

जनसभा में कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, कहा-भीतरघात किया तो जूतों से होगी पिटाई

Sun, 22 Oct 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर(मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर(मंडी) Updated Sun, 22 Oct 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 congress leader chetram controversial statement

सिराज कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश रेड्डी की कुथाह में कांग्रेस प्रत्याशी चेतराम ठाकुर की जनसभा में जुबान फिसल गई। उन्होंने मंच से ऐलान किया कि सिराज कांग्रेस में अगर चुनाव के दौरान किसी कांग्रेसी ने भीतरघात किया तो उसकी जूतों से पिटाई की जाएगी। 

विज्ञापन


इस दौरान जनसभा में मंडी लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद एवं मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भी मौजूद थीं। प्रतिभा ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में सिराज से कांग्रेस का विधायक होगा और प्रदेश में कांग्रेस दोबारा सत्ता में लौटेगी। 
विज्ञापन


शनिवार को सिराज हलके के कुथाह में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की जनसभा का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सिराज के भाजपा विधायक जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनने का फोबिया हो गया है। भाजपा कभी भी जयराम को सीएम घोषित नहीं कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयराम ठाकुर पर प्रतिभा स‌िंह का तीखा हमला

himachal assembly election 2017 congress leader chetram controversial statement

कुथाह में हुई भाजपा रैली में जयराम ने आसपास के क्षेत्रों से किराए पर कार्यकर्ता लाए थे। भाजपा विधायक की नामांकन रैली फ्लॉप साबित हुई है। उन्होंने कहा कि चेतराम ठाकुर ने सिराज में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में ऐतिहासिक विकास करवाए हैं जो यहां का बच्चा-बच्चा जानता है। 

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जयराम चार बार विधायक रहे लेकिन वे सिराज में एक स्कूल तक नहीं खुलवा सके। प्रतिभा सिंह ने कहा कि सिराज कांग्रेस एकजुट है और 18 दिसंबर को सिराज के साथ प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी लागू कर देश का दिवालिया घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed