फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 cm virbhadra singh statement regarding congress victory

विस चुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर सीएम वीरभद्र सिंह का बड़ा बयान, धर्मशाला में किया ये एलान

Sun, 22 Oct 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 22 Oct 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 cm virbhadra singh statement regarding congress victory

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह विधानसभा की सिर्फ एक सीट अर्की से चुनाव लड़ेंगे। वह दो सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कह रहे हैं कि मैंने अर्की की सीट इसलिए चुनी क्योंकि वह कमजोर सीट है। 

विज्ञापन


मैंने अर्की विधानसभा क्षेत्र इसलिए चुना क्योंकि वह मुश्किल सीट है। इस सीट पर भाजपा लगातार तीन से चार बार जीती है। अब मैं इस सीट पर भारी बहुमत से जीत हासिल कर कांग्रेस को इस विधानसभा क्षेत्र में खड़ा करूंगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा का एसडीएम दफ्तर धर्मशाला में नामांकन पत्र भरवाने के बाद दाड़ी में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के लिए कांग्रेस टिकट आवंटन के दौरान हमेशा बड़ी बहस और तर्क वितर्क होता आया है। कोई भी इसके लिए आवेदन कर सकता है। इसलिए, टिकट की सूची बनाने में देर होती है।

मन के घोड़े दौड़ाकर नहीं बन सकते सीएम

himachal assembly election 2017 cm virbhadra singh statement regarding congress victory

शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा की जनसभा में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बिना नाम लिए अपने ही एक मंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी में खलल मचाने वाले भाजपा के नहीं बल्कि अपनी ही पार्टी के कुछ लोग हैं। ऐसे लोगों से संभल कर रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर कोई मन के घोड़े दौड़ाकर यह समझे कि मैं सीएम बन जाऊंगा तो वह बेवकूफों की दुनिया में जीने के समान है। ऐसी जिम्मेदारी व्यक्ति की परिपक्वता के अनुसार दी जाती है। किसी भी पद के लिए रंजिश नहीं बल्कि कोशिश करनी चाहिए।

जब किसी पद पर फैसला हो जाए तो मतभेद भुलाकर एक साथ जीत के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंडित जवाहर लाल नेहरू और अटल विहारी वाजपेयी सरीखा सहयोग राज्य सरकार को नहीं कर रही है। 

मानसिक क्षमता खो चुके सुखराम : सीएम  

himachal assembly election 2017 cm virbhadra singh statement regarding congress victory

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम की ओर से सीताराम केसरी द्वारा घर में पैसा रखने के आरोपों पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि सुखराम बुजुर्ग हो गए हैं। वह अपनी मानसिक क्षमता खो चुके हैं। यह मामला कई वर्षों से चल रहा है।

अब सुखराम मुझ पर आरोप लगा रहे हैं कि मैंने उनके घर में पैसे रखवा दिए। कांग्रेस के पास क्या बैंकों की कमी है जो वह बैंक ऑफ सुखराम में पैसे रखेगी। वीरभद्र सिंह ने नड्डा को राजनीति में नया बताया। 

राजनीति में आजकल कुत्ते-बिल्ली की तरह लड़ाई 
वीरभद्र सिंह ने कहा कि राजनीति में आजकल कुत्ते-बिल्ली की तरह लड़ाई होने लगी है। अब ऐसी राजनीति पर विराम लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल के चुनावी इतिहास में कभी भी खून खराबा नहीं हुआ। हमेशा शांतिपूर्वक हिमाचल में सत्ता बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed