फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 cm virbhadra singh statement over bjp wins claim

60 प्लस सीटों का दावा कर रहे भाजपाई पीजीआई में चेकअप करवाएं : वीरभद्र सिंह

Tue, 24 Oct 2017 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Tue, 24 Oct 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 cm virbhadra singh statement over bjp wins claim

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि भाजपा के जो नेता 60 प्लस सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं, उन्हें पीजीआई जाकर अपना चैकअप करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसका दावा नहीं करते कि कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगीं लेकिन यह तय है कि आगामी विधानसभा में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से फिर सत्ता में आएगी। 

विज्ञापन


विस चुनाव में विकास को प्रमुख मुद्दा करार देते हुए सीएम ने कहा, चुनाव में नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दों को भी अहम भूमिका रहेगी। केंद्र के इन दोनों ही फैसलों से व्यापारियों पर व्यापक असर पड़ा है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रामपुर में जनसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। टिकट आवंटन में युवाओं को प्राथमिकता दिए जाने पर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में युवाओं के हाथों में ही बागडोर थमाई जानी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को देखते हुए पार्टी ने इस बार युवाओं को तरजीह दी है। पंडित सुखराम पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार करते हुए सीएम ने कहा, सुखराम बुजुर्ग नेता हैं। उनके बारे में वे भी कहना मुनासिब नहीं नहीं समझते।

टिकट आवंटन में अनदेखी पर भड़का इंटक 

himachal assembly election 2017 cm virbhadra singh statement over bjp wins claim

उधर,  इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह को टिकट न मिलने से कार्यकर्ता दुखी हैं। बयान जारी कर इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष और इंटक की किसान सेल के राज्य अध्यक्ष सोहन वर्मा ने कहा कि हाईकमान के रवैये से इंटक कार्यकर्ता आहत हुए हैं, जबकि इंटक की प्रत्येक राष्ट्रीय बैठक मेें सोनिया गांधी और राहुल गांधी यह कहते नहीं थकते कि इंटक को 10 फीसदी टिकट दिए जाएंगे।

इस साल 2017 की तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में राष्ट्रीय इंटक की बैठक में भी राहुल गांधी ने इंटक को 10 फीसदी टिकट देने का आश्वासन दिया था। बाद में टिकट बंटवारे पर इंटक को कुछ भी नहीं दिया गया। इस अनदेखी से हिमाचल में इंटक कार्यकर्ता व्यथित हैं। कहा कि पार्टी के सर्वेक्षण में भी बावा हरदीप सिंह आगे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed