पांच साल में इतने करोड़ कम हुई मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की संपत्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की संपत्ति में पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले गिरावट आई है। वीरभद्र सिंह की कुल चल संपत्ति में करीब चार करोड़ 90 लाख 58 हजार 827 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि इसके पीछे परिवार का अलग होना भी एक कारण रहा है।
पिछले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जो शपथपत्र सौंपा था उसमें बेटे व बेटियों का हिस्सा भी शामिल था। लेकिन इस बार उन्होंने सिर्फ अपना और धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह का ही उल्लेख किया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस बार अपनी चल संपत्ति सात करोड़ 15 लाख 60 हजार 753 दर्शाई है।
जबकि धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह की चल संपत्ति दो करोड़ 51 लाख 45 हजार 385 रुपये दर्शाई गई है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर 517.85 लाख रुपये की देनदारी है। जिसमें 39 लाख रुपये का हाउस लोन है।
जबकि 478.85 लाख रुपये का इनकम टैक्स लंबित है। जबकि उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह के नाम पर भी 107.39 लाख रुपये का टैक्स का भुगतान लंबित है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कुल देनदारी 625.24 लाख है।
पांच साल में कम हो गई संपत्ति
वर्ष 2017 वर्ष 2012
नकद 5.50 लाख 10 लाख
पत्नी के नाम 16,82,66,729 5,17,16,576
बैंक में जमा 61560753 5,90,14,638
चल संपत्ति 71560753 8,26,95,513
अचल संपत्ति 65388129 18,78,00,000
जेवर 50 लाख 50 लाख
बैंक लोन 39 लाख 4.02 लाख