फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 BJP strategy for tickets

‘जिताऊ चेहरे’ के फॉर्मूले से भाजपा में विरोध के सुर, पार्टी ने निकाला नया तरीका

Tue, 17 Oct 2017 12:27 PM IST
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, शिमला
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 17 Oct 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 BJP strategy for tickets

सत्ता में लौटने को बेसब्र भाजपा के प्रत्याशी चयन को अपनाए गए ‘जिताऊ चेहरे’ के फार्मूले से सियासी घमासान मच गया है। प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले आ रही सूचनाओं पर ही प्रदेश की कई विधानसभाओं में बगावत की चिंगारी भड़कने लगी है।

विज्ञापन


कई जगहों पर संभावित प्रत्याशियों ने आधिकारिक टिकट जारी होने और उन्हें पत्र मिलने का दावा जताकर जश्न मनाना शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ सूची जारी होने से पहले टिकट कटने की सूचना से विरोध की चिंगारी भड़क गई है।
विज्ञापन


सांसद शांता कुमार के कई करीबी रेस से बाहर हो गए हैं। उनके गृह क्षेत्र पालमपुर में उनकी पसंद का टिकट नहीं मिल रहा है। बगावत के सुर प्रदेश के अन्य जिलों बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी में भी उठ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो मंगलवार को पार्टी में इस्तीफे देने और धरना-प्रदर्शन कर विरोध करने के सुर और तेज होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ‌का नायाब तरीका

himachal assembly election 2017 BJP strategy for tickets

दिल्ली में बीते 48 घंटे तक प्रदेश और केंद्र के नेताओं में लंबी मंत्रणा के बाद सूची फाइनल कर सुरक्षित रख ली गई है। सूची भले ही मंगलवार या बुधवार को जारी हो सकती है, लेकिन सूचनाएं बाहर आने लगी हैं। भाजपा ने पहली बार प्रत्याशी सूची जारी करने से पहले संभावितों को दिल्ली से सूचित करने का नायाब तरीका निकाला है।

जिस तरह से नए चेहरों की चकाचौंध में पुरानों को आईना दिखाने की तैयारी है, उससे असंतुष्टों का बड़ा कुनबा भाजपा नेतृत्व की दिक्कतें बढ़ा सकता है।

प्रत्याशी चयन के परंपरागत फार्मेट को दरकिनार कर जिताऊ प्रत्याशी की तलाश में भाजपा हर दांव चल रही है। घोषणा से पहले ही धर्मशाला से दावेदार किशन कपूर ने सोमवार को विरोध का झंडा बुलंद कर दिया। पालमपुर से पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा की टिकट कटने की सूचना से शांता खेमे में नाराजगी है। 

शांता कुमार की अनदेखी से कार्यकर्ताओं में आक्रोश

himachal assembly election 2017 BJP strategy for tickets

बाहरी दावेदार इंदु गोस्वामी के लिए शांता कुमार की अनदेखी से कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया है। बिलासपुर सदर से दावेदार सुरेश चंदेल ने अपना विरोध आलाकमान को दर्ज करवाया है। पैनल से बाहर होने के संकेत उन्हें मिले हैं, जिसके बाद भी वे दिल्ली में डटे हैं।

हमीरपुर से प्रेमकुमार धूमल के सुजानपुर शिफ्ट करने की सूचना के बाद मंडल के दो पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। झंडूता में सिटिंग विधायक रिखी राम कौंडल का टिकट कटने की सूचना भर से मंडल ने इस्तीफे की चेतावनी दे दी है।

मंडी सदर में कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा के भाजपा में आने से वहां के मंडल ने विरोध दर्ज करवा दिया है। कुल्लू के बंजार से दावेदार खीमी राम का नाम बाहर होने की सूचना से उनके समर्थकों ने मोर्चा खोल दिया है।

घोषणा हुई नहीं, पर जश्न तेज

himachal assembly election 2017 BJP strategy for tickets

टिकट जारी होने से पहले कई दावेदारों के यहां जश्न का माहौल है। भाजपा में ऐसा पहली बार हुआ है कि सूची जारी करने से पहले ही दावेदार को सूचित कर दिया गया है कि उनका टिकट पक्का है। हिमाचल के लिए तय किया गया ये फार्मूला कितना कारगर होता है, यह समय ही बताएगा।

फिलहाल जिन दावेदारों को टिकट के पक्का होने की सूचना मिली है, उन्होंने अपने नामांकन की तिथि तय कर दी है। सोशल मीडिया पर दून विधानसभा से परमजीत सिंह पम्मी खुद को प्रत्याशी बनाए जाने पर जनता का आभार जता रहे हैं।

नूरपुर में राकेश पठानिया के दिल्ली से लौटने पर कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी के तौर पर स्वागत किया है। फतेहपुर में कृपाल परमार बाहरी होने के बाद अपने पैर जमाने के लिए मंडल की बैठकें ले रहेे हैं। जसवां परागपुर से विक्रम सिंह के समर्थकों ने प्रचार तेज कर दिया है।

पार्टी ने किसी प्रत्याशी को सूचित नहीं किया है कि उनका टिकट तय हुआ है। भाजपा में यह परंपरा नहीं है। मंगलवार को पार्टी आधिकारिक सूची का एलान करेगी। उसके बाद ही तय होने वाले प्रत्याशी नामांकन कर सकते हैं। - थावर चंद गहलोत, प्रदेश चुनाव प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed