फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 bjp gave ticket to 21 new candidate

विस चुनावः भाजपा ने उतारे 21 नए चेहरे, एक दर्जन बड़े नेताओं की छुट्टी

Fri, 20 Oct 2017 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 20 Oct 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 bjp gave ticket to 21 new candidate

दिल्ली में पांच दिनों तक मैराथन मंथन के बाद भाजपा ने आखिर छोटी दिवाली पर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों का एलान कर ही दिया। बुधवार को चुनावी मैदान में भाजपा ने इस बार 21 नए चेहरों को उतारा है। 

विज्ञापन


टिकट आवंटन को भाजपा के जिताऊ प्रत्याशी के फार्मूले में नड्डा, धूमल और शांता कैंप से ज्यादा संघ और आंतरिक सर्वेक्षण रिपोर्टों को तरजीह मिली है। साल 2012 के मुकाबले 21 सीटों पर नए चेहरों और कांग्रेस से आए नेताओं को पार्टी ने उतारा है। सूची जारी होने के बाद कई क्षेत्रों में बगावत के सुर और तेज हो गए हैं। 

विज्ञापन

ये ‌हैं नए चेहरे

himachal assembly election 2017 bjp gave ticket to 21 new candidate

पवन नैय्यर (चंबा)
डीएस ठाकुर (डलहौजी)
कृपाल परमार (फतेहपुर)
रविंद्र धीमान (जयसिंहपुर)
अरुण कुमार (नगरोटा)
इंदु गोस्वामी (पालमपुर)
सुरेंद्र शौरी (बंजार)
अनिल शर्मा (मंडी)
कमलेश कुमारी (भोरंज)
राजेश ठाकुर (गगरेट)
जेआर कटवाल (झंडूता)
सुभाष ठाकुर (बिलासपुर)
रतन पाल सिंह (अर्की)
परमजीत सिंह पम्मी (दून)
रजनीश कश्यप (सोलन)
बलबीर चौहान (श्री रेणकाजी)
बलबीर सिंह वर्मा (चौपाल)
विजय ज्योति सेन (कसुम्पटी)
प्रमोद शर्मा (शिमला ग्रामीण)
शशी बाला (रोहड़ू)
राकेश पठानिया (नूरपुर)

एक दर्जन बड़े नेताओं का पत्ता साफ

himachal assembly election 2017 bjp gave ticket to 21 new candidate

पूर्व मंत्रियों और विधायकों समेत पार्टी के करीब एक दर्जन बड़े नेताओं का पत्ता साफ हो गया। दबाव बनाने के बावजूद पार्टी ने इन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया है। चार सिटिंग विधायकों का टिकट कट गया है। कांग्रेस से आए चार नेताओं पर भाजपा ने इस बार दांव खेला है।

वीरभद्र सरकार में मंत्री रहे और पंडित सुखराम के बेटे अनिल शर्मा को पार्टी ने मंडी सदर से उतारा है। तमाम दावों के बावजूद पिछली बार की तरह छह ही महिलाओं को पार्टी प्रत्याशी का मौका मिला है। 

चार सिटिंग विधायक सूची से बाहर
पार्टी ने वर्ष 2012 के चार सिटिंग विधायकों चंबा से बीके चौहान की जगह कांग्रेस से उनके धुर विरोधी पवन नैय्यर, भोरंज से धूमल के करीबी अनिल धीमान की जगह नए चेहरे कमलेश कुमारी, झंडूता से कई बार के विधायक रिखी राम कौंडल की जगह पूर्व आईएएस जेआर कटवाल और अर्की विधानसभा से गोविंद राम शर्मा को स्वास्थ्य कारणों से बाहर कर संघ की पृष्ठभूमि वाले रतन पाल सिंह को टिकट दिया है।

विज्ञापन

दावों के बावजूद महिलाओं को महज छह सीटें 

himachal assembly election 2017 bjp gave ticket to 21 new candidate

भाजपा ने वर्ष 2012 के मुकाबले इस बार भी छह महिला प्रत्याशियों पर ही दांव खेला है। न इनमें कटौती की गई है और न बढ़ोतरी का दम दिखाया। भाजपा हाईकमान का महिलाओं को तरजीह देने के दावों की पोल लिस्ट से खुली है।

इस बार सूची में तीन नाम वर्ष 2012 के भी हैं। जबकि डलहौजी से रेणुका चड्ढा, सुजानपुर से उर्मिल ठाकुर, सोलन से कुमारी शीला, दून से विनोद कुमारी और चौपाल से सीमा देवी को बाहर का रास्ता दिखाया है।

महिला प्रत्याशी
रीता धीमान        -     इंदौरा
सरवीण चौधरी     -    शाहपुर
इंदु गोस्वामी        -     पालमपुर
विजय ज्योती सेन   -  कसुम्पटी
शशी बाला           -    रोहड़ू
कमलेश कुमारी   -  भोरंज

नहीं चला परिवारवाद

himachal assembly election 2017 bjp gave ticket to 21 new candidate

भाजपा की प्रत्याशी सूची में परिवारवाद की छाप नहीं दिखी। किसी भी नेता पुत्र या पुत्री को टिकट नहीं मिला है। नए चेहरों की तलाश भी भाजपा ने कांग्रेस, पिछले चुनाव के निर्दलियों और बागियों से की है। कांग्रेस की संभावित सूची में कई नाम आ रहे हैं। भाजपा इस मुद्दे को भी चुनाव मैदान में उछाल सकती है।

शांता-धूमल से नड्डा की मुलाकात के बाद जारी हुई सूची
प्रत्याशियों पर लंबे मंथन के बाद नाराज बताए जा रहे दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मुलाकात की। दोनों नेताओं के साथ प्रत्याशी सूची पर मंथन के बाद केंद्रीय चयन समिति के सचिव की हैसियत से जेपी नड्डा ने शाम चार बजे सूची जारी कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed