फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 anil sharma targets on virbhadra singh

भाजपा में शामिल हुए दिग्गज मंत्री का बड़ा बयान, कहा- डरते थे वीरभद्र

Tue, 17 Oct 2017 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 17 Oct 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 anil sharma targets on virbhadra singh

भाजपा में शामिल हुए मंत्री अनिल शर्मा ने अपने घर में समर्थकों से बैठक के बाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मपाल समेत कई लोगों को भाजपा में शामिल कराया। अनिल ने पत्रकारों से बातचीत भी की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 1998 में वीरभद्र सिंह कांग्रेस का चेहरा न होते तो हिमाचल विकास कांग्रेस (हिविकां) कांग्रेस की सरकार बनवाती। उन्होंने कहा कि अब फिर वही हालात हैं।
विज्ञापन


सीएम ने साजिश रचकर उन्हें पार्टी छोड़ने को विवश किया है। इससे पहले उनके पिता को भी पार्टी छोड़ने को मजबूर किया गया था। इस साजिश की शुरुआत पहले ही सीएम ने कर दी थी। उन्होंने कहा कि वीरभद्र पंडित सुखराम के कांग्रेस में होने से भय महसूस करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वार्थ की नहीं आत्म सम्मान की राजनीति करता हूं

himachal assembly election 2017 anil sharma targets on virbhadra singh

अनिल ने कहा कि सीएम तो पहले से ही चाह रहे थे कि पंडित सुखराम और उनका परिवार कांग्रेस छोड़े। मंडी के विपाशा सदन, पड्डल में कांग्रेस रैली में अपमान किया गया। पार्टी की चुनाव समिति में भी जगह नहीं दी गई। मजबूर होकर उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ी।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह स्वार्थ की नहीं आत्म सम्मान की राजनीति करते हैं। भाजपा में शामिल होना उनका सही निर्णय है।

उन्होंने कहा कि सीएम वीरभद्र सिंह को 2007 के लोकसभा चुनावों में मंडी से 11000 की लीड मिली थी और अकेले सदर विस क्षेत्र से 7000 हजार लीड थी। यदि उस समय चाहते तो पार्टी से गद्दारी करते। लेकिन, स्वार्थ की राजनीति से उनका परिवार कोसों दूर है।

खाने वाले जानें क्या होती है मलाई

himachal assembly election 2017 anil sharma targets on virbhadra singh

मंत्री अनिल शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर के मलाई खाने वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता की मलाई क्या होती है। जो लोग मलाई खाते हैं, वही मलाई की बात करते हैं।

कैबिनेट मंत्री रहते हुए सदर विस क्षेत्र के विकास के लिए लड़ाई लड़ी है। जब भी कोई सौगात सदर विस क्षेत्र को मिलती थी तो जिले के मंत्रियों के पेट में दर्द शुरू हो जाता था।

नीरज पर पलटवार, कहा- भारती के दिमाग में फर्क

himachal assembly election 2017 anil sharma targets on virbhadra singh

शिक्षा विभाग के मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती के फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक पोस्ट से सुखराम परिवार समेत पूरे खेमे में बवाल मच गया है। इस पोस्ट पर अनिल शर्मा ने कहा कि नीरज भारती के दिमाग में फर्क है।

उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसी बातें शोभा नहीं देतीं। नीरज भारती के फेसबुक पेज पर कुछ वीडियो अपलोड किए गए हैं। तंज कसा है कि ‘शरीर तो बूढ़ा हो जाता है पर अरमान जो जवान रहते हैं’। मौकापरस्त और भगौड़ा जैसे शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed