फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Assembly Byelection result updates

हिमाचल उपचुनाव: तीन विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना आज, 13 प्रत्याशियों का होगा फैसला

Sat, 13 Jul 2024 12:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 13 Jul 2024 12:00 AM IST
सार

 सुबह 8:00 बजे से मतगणना शुरू होगी और करीब 12:00 बजे तक 13 प्रत्याशियों के भविष्य की स्थिति साफ हो जाएगी।

विज्ञापन
Himachal Assembly Byelection result updates
हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन विधानसभा क्षेत्रों देहरा, नालागढ़, हमीरपुर में उपचुनाव के लिए 10 जुलाई को हुए मतदान के बाद अब शनिवार को मतगणना होगी। सुबह 8:00 बजे से मतगणना शुरू होगी और करीब 12:00 बजे तक 13 प्रत्याशियों के भविष्य की स्थिति साफ हो जाएगी। देहरा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में होगी, यहां मतगणना के लिए 10 टेबल लगेंगे। हमीरपुर के लिए मतगणना वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र हमीरपुर में होगी। यहां मतगणना के लिए 11 टेबल लगेंगे। नालागढ़ के लिए मतगणना राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में होगी। यहां मतगणना के लिए 14 टेबल लगेंगे। तीनों विस क्षेत्रों में प्रदेश के दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश देहरा से चुनाव मैदान में हैं, इसलिए मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा सीधे इस चुनाव से जुड़ी है। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल की साख भी दाव पर लगी है।

विज्ञापन


देहरा में पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें कांग्रेस से कमलेश ठाकुर और भाजपा से होशियार सिंह के बीच मुख्य मुकाबला है। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सुलेखा देवी, अंकेश सायल और एडवोकेट संजय शर्मा किस्मत आजमा रहे हैं। हमीरपुर में तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच में है। हमीरपुर से भाजपा के आशीष शर्मा, कांग्रेस के डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और निर्दलीय प्रत्याशी नंद लाल शर्मा मैदान में हैं। साल 2022 में भी कांग्रेस के डॉ. पुष्पेंद्र और आशीष शर्मा आमने-सामने थे। आशीष ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जीते थे। भाजपा के प्रत्याशी नरेंद्र ठाकुर थे। नालागढ़ में पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस से हरदीप सिंह बावा, भाजपा से केएल ठाकुर, स्वाभिमान पार्टी से किशोरी लाल शर्मा, निर्दलीय हरप्रीत सिंह और विजय सिंह मैदान में हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार सुबह 8:00 बजे से मतगणना शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed