फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Assembly Byelection: Congress focus is on those places where BJP got lead in Lok Sabha elections

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: लोस चुनाव में जहां भाजपा को मिली बढ़त, वहां कांग्रेस का फोकस

Mon, 01 Jul 2024 11:13 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Jul 2024 11:13 AM IST
सार

 प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव को लक्षित कर चुकी कांग्रेस का खास फोकस भाजपा के उन क्षेत्रों को चिह्नित कर प्रचार करने पर है, जिनमें लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अच्छे वोट लिए थे। 

विज्ञापन
Himachal Assembly Byelection: Congress focus is on those places where BJP got lead in Lok Sabha elections
हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव को लक्षित कर चुकी कांग्रेस का खास फोकस भाजपा के उन क्षेत्रों को चिह्नित कर प्रचार करने पर है, जिनमें लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अच्छे वोट लिए थे।  इसके लिए कमजोर रहे जिला परिषद, पंचायत समिति वार्डों सहित ग्राम पंचायतों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। इसका जिम्मा जहां पंचायती राज संस्थाओं के वर्तमान या पूर्व प्रतिनिधियों को दिया गया है तो वहीं पूर्व सदस्यों, प्रधानों, उपप्रधानों को भी इस रणनीति का हिस्सा बनाया गया है।

विज्ञापन


साथ में मंत्रियों और विधायकों को भी ऐसे क्षेत्रों पर खास ध्यान देने को कहा गया है। लोकसभा चुनाव में देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ इन तीनों ही विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की बढ़त 15 हजार से अधिक मतों की थी, मगर इसके लिए मोदी लहर और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के दोनों ही हलकों में अनुराग ठाकुर का अपना प्रभाव माना गया। नालागढ़ में भी मोदी फैक्टर से ही भाजपा की मत प्रतिशतता में यह बढ़त मानी गई। कांग्रेस के चिंतक मान रहे हैं कि तीन सीटों पर होने जा रहे इन ताजा उपचुनाव में यह दोनों ही फैक्टर अब लोकसभा चुनाव की तरह नहीं हैं, जो पहले चरण की छह सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनावाें में भी नहीं नजर आए थे।   उल्लेखनीय है कि देहरा में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को 15,317 मतों की लीड मिली थी।

विज्ञापन

 

हमीरपुर में उनकी 16,029 मतों के अंतर से जीत हुई थी। हालांकि, इस लीड को लेने में मोदी फैक्टर के अलावा यहां पर अनुराग ठाकुर का  प्रभाव भाजपा से ज्यादा माना गया। इसका सबसे बड़ा उदाहरण सुजानपुर, कुटलैहड़ और गगरेट हैं, जहां से अनुराग को तो अच्छी लीड मिली, मगर उपचुनाव में कांग्रेस ने तीनों सीटें झटक ली थीं। इसी तरह नालागढ़ में भाजपा के सुरेश कश्यप को 15,164 मत ज्यादा मिले थे। इसके लिए कांग्रेस ने ऐसे सभी जिला परिषद, पंचायत समितियों के वार्डों के अलावा ऐसी तमाम पंचायतों पर फोकस किया है, जहां से भाजपा को लीड मिली। कई मंत्री, विधायक और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इन गढ़ों में उतर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लोकसभा चुनाव के दौरान हुए छह सीटों के विधानसभा उपचुनाव से एक बात साफ हो चुकी है कि लोगों ने किस तरह से वोट डाला है। सुजानपुर, कुटलैहड़ और गगरेट विधानसभा हलके इसके गवाह हैं। इसी तरह ही वर्तमान विधानसभा उपचुनाव में भी कांग्रेस के पक्ष में ज्यादा मत पड़ेंगे। कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े पंचायत प्रतिनिधि अच्छा काम कर रहे हैं। - नरेश चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed