{"_id":"6033a4328ebc3ee91526525e","slug":"himachal-assembly-budget-session-vipin-parmar-visited-vidhansabha-to-see-preparation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट सत्र हिमाचल: परमार ने किया विधानसभा परिसर का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट सत्र हिमाचल: परमार ने किया विधानसभा परिसर का दौरा
Mon, 22 Feb 2021 06:01 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 22 Feb 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने सोमवार को विधानसभा परिसर का दौरा कर आगामी बजट सत्र को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों को समय रहते पूर्ण किया जाए तथा सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। परमार ने डाइनिंग हॉल, लाइब्रेरी, मीडिया सेंटर, पत्रकार दीर्घा तथा मुख्य द्वारों पर किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बजट सत्र के दौरान सदस्यों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्न भी बड़ी संख्या में प्राप्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
सभी सदस्यों से आग्रह किया कि बजट सत्र महत्वपूर्ण सत्र है तथा सभी सदस्यों को सदन के समय का सदुपयोग जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए करना चाहिए। प्रश्नों व चर्चा के माध्यम से इन्हें प्रमुखता से उठाकर भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। परमार ने कोविड-19 को देखते हुए पूर्व की तरह सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा, सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रवि कौंडल, लोक निर्माण विभाग बिजली के सहायक अभियंता दीपक रावत, विधानसभा सचिवालय के अनुभाग अधिकारी राजेंद्र ठाकुर तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन