फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal assembly budget session: Liquor mafia, illegal mining will resonate in the house from February 23

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र: सर्वदलीय बैठक में 22 फरवरी को सत्तापक्ष और विपक्ष बनाएगा रणनीति

Mon, 21 Feb 2022 07:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Feb 2022 07:29 PM IST
सार

बुधवार को हिमाचल प्रदेश की 12वीं विधानसभा का 14वां सत्र शुरू होगा। इसी साल के अंत में 12वीं विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। ऐसे में यह सत्र राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहने वाला है। 

विज्ञापन
Himachal assembly budget session: Liquor mafia, illegal mining will resonate in the house from February 23
हिमाचल विधानसभा शिमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार का पांचवां बजट सत्र बुधवार 23 फरवरी से शुरू हो रहा है। चुनावी साल में यह सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं। मंगलवार को भाजपा विधायक दल पीटरहॉफ और कांग्रेस विधायक होलीडे होम में एक-दूसरे के खिलाफ रणनीति बनाएंगे। मंगलवार को स्पीकर विपिन सिंह परमार ने भी सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसमें वह सभी पार्टियों से सहयोग की अपील करेंगे। बुधवार को हिमाचल प्रदेश की 12वीं विधानसभा का 14वां सत्र शुरू होगा। इसी साल के अंत में 12वीं विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। ऐसे में यह सत्र राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इसमें विपक्ष सत्तापक्ष पर हमलावर होने का प्रयास करेगा तो सत्तापक्ष के मंत्रियों और विधायकों के रणनीतिक कौशल की भी इसमें परीक्षा होने वाली है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी रणनीति तैयार करने के लिए पीटरहॉफ में शिमला मंगलवार को शाम सात बजे भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई है। शाम सात बजे ही होलीडे होम में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। पहले दिन से ही कांग्रेस आक्रामक रुख अख्तियार करने की तैयारी कर चुकी है।  

विज्ञापन

हमेशा की तरह आक्रामक रहेगी कांग्रेस : मुकेश 

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमेशा की तरह कांग्रेस स्वाभाविक रूप से बजट सत्र में आक्रामक रहेगी। कांग्रेस के पास एक नहीं, अनेक मुद्दे हैं। राज्य की अर्थव्यवस्था पटरी से बाहर है। सड़कों, रेल मार्ग और हवाई कनेक्टिविटी की कथनी और करनी भी सबके सामने हैं। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां व्यवस्था बुरी तरह चरमराई हुई नहीं है। मंगलवार को विधायक दल की बैठक में एक ठोस रणनीति बनाई जाएगी। 

विज्ञापन

पत्थरबाजी ही करेंगे तो कुछ नहीं कर सकते : भारद्वाज 

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि विधायक दल की बैठक में विधानसभा में चर्चा की रणनीति बनेगी। सरकार की ओर से सवालों के जवाब दिए जाएंगे। लोकतंत्र में चर्चा होती है। चर्चा में जो बोलना है, उसका जवाब दिया जाएगा। कांग्रेस की आक्रामकता का कोई मतलब नहीं है। ये लोग गालियां देंगे या पीटेंगे तो अलग बात है। पत्थरबाजी ही करने लग जाएंगे तो कुछ नहीं किया जा सकता। सरकार चर्चा का जवाब देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जहरीली शराब मामले में खूब गर्माएगा सदन 

 बजट सत्र के दौरान अवैध खनन और शराब माफिया जैसे ज्वलंत मुद्दों से सदन खूब गरमाएगा। विपक्ष इन मसलों पर सरकार को निशाने पर रखेगा। मंडी संसदीय सहित जुब्बल-कोटखाई, अर्की और फतेहपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की करारी हार को लेकर भी विपक्ष सदन में हमलावर तेवर दिखाएगा। राज्यपाल के अभिभाषण और बजट पर चर्चा के दौरान भी विपक्ष सरकार को घेरेगा। सूत्रों के अनुसार प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई सात लोगों की मौत के मामले को लेकर विपक्ष सदन में सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed