दोबारा होगी ददाहू स्कूल बस हादसे की जांच, सीएम ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरमौर के ददाहू में हुए स्कूली बस हादसे की जयराम सरकार दोबारा जांच कराएगी। मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान विधायक विनय कुमार की ओर से उठाए गए सवाल के जवाब में सरकार ने आश्वासन दिया कि जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यही नहीं, यह भी आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा तय किए गए नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा। इससे पहले विनय कुमार ने जांच और विभाग के रवैये पर सरकार को घेरने का प्रयास किया।
यही नहीं, नूरपुर से विधायक राकेश पठानिया ने भी सरकार को घेरते हुए हाथ पर हाथ धरकर न बैठने की सलाह दे डाली। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी अफसराें की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
विनय कुमार ने सवाल पूछा था कि सरकार ने ददाहू बस हादसे के बाद क्या कार्रवाई की। इस पर परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि स्कूल की मान्यता निरस्त कर बस मालिकों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
स्कूली वाहनों को लेकर किसी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं
साथ ही कहा कि सरकार हर हाल में नियमों का पालन करा स्कूली वाहनों को लेकर किसी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं करेगी। सिंह ने आगे कहा कि इस संबंध में नियमों को और सुधारने के लिए सदन का हर सदस्य सुझाव दे सकता है।
लेकिन विनय कुमार ने जब चालक के लाइसेंस और स्कूल की संबद्घता निरस्त करने के संबंध सवाल किया तो परिवहन मंत्री मुश्किल में पड़ गए। इसी बीच भाजपा विधायक राकेश पठानिया ने नूरपुर बस हादसे का उदाहरण देते हुए सरकार पर हो रही मौतों को लेकर मौन होने की बात कह डाली।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सरकार को निष्क्रिय बताते हुए सरकारी तंत्र की लापरवाही बताया। पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी सरकारी तंत्र की चूक बताते हुए पूछा कि जब लाइसेंसिंग अथॉरिटी ने बस को पास नहीं किया तो फिर उच्चाधिकारियों ने कैसे बस को अपने स्तर से पास कर दिया।
विपक्ष से लेकर सत्ता पक्ष के विधायकों के हमलों के बीच वन मंत्री की मदद करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार हादसों को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है और हर हाल में मामले की पूरी जांच कराई जाएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।