फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal assembly budget session: After the approval of the Governor MC act laid on the Table of the vidhansabha

हिमाचल बजट सत्र: चुनाव के चलते एक सप्ताह में ही एक्ट बन गया एमसी संशोधन विधेयक

Mon, 15 Mar 2021 06:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Mar 2021 06:20 PM IST
सार

  • हिमाचल विधानसभा बजट सत्र
  • एमसी संशोधन विधेयक विधानसभा पटल पर रखा
  • अब नगर निगमों के चुनाव पार्टी चिह्न पर भी हो सकेंगे

विज्ञापन
himachal assembly budget session: After the approval of the Governor MC act laid on the Table of the vidhansabha
नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश नगर निगम संशोधन विधेयक चुनाव के चलते एक सप्ताह में ही एक्ट बन गया। राज्यपाल की मंजूरी के बाद सोमवार को इस एक्ट को पटल पर रखा गया। एक्ट के मुताबिक अब नगर निगमों के चुनाव पार्टी चिह्न पर भी हो सकेंगे। आधे के बजाय अब तीन चौथाई सदस्य ही मेयर या डिप्टी मेयर के खिलाफ आरोप प्रस्ताव ला सकेंगे। हिमाचल के धर्मशाला, मंडी, पालमपुर और सोलन में नगर निगम चुनाव होना है। चुनाव आयोग की ओर से चुनाव तिथि निर्धारित की गई है। अब पार्टी नेता टिकट आवंटन करने में जुट गए हैं। 

विज्ञापन


यह है एक्ट में  

  •  नगर निगम के चुनाव पार्टी चिह्न या बगैर चिह्न दोनों तरह से हो सकते हैं
  • पार्टी चिह्न पर चुनाव जीतने के बाद दल बदला तो अयोग्य घोषित होंगे। ऐसे मामले पर फैसला लेने के लिए डीसी से ऊपर के पद का अधिकारी नियुक्त होगा
  • विज्ञापन
  • मेयर और डिप्टी मेयर को अब आधे के बजाय तीन चौथाई सदस्य अविश्वास प्रस्ताव लाकर बदल सकेंगे
  • मेयर का पद अनुसूचित जाति, जनजाति और ओबीसी के लिए रोटेशन या लॉट्स से आरक्षित होगा
  • आईएएस के रूप मेें सात-सात और अन्य अधिकारी के तौर पर नौ साल सेवाएं देने वाला अफसर ही नगर निगम का आयुक्त होगा
  • सहकारी सभाओं के डिफाल्टर नगर निगम के पार्षदों के चुनाव नहीं लड़ पाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed