फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Army recruitment to be postponed from October 6 in Mandi

हिमाचल: मंडी में छह अक्तूबर से होने वाली सेना भर्ती स्थगित

Fri, 18 Sep 2020 05:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर/ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर/ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Sep 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
Himachal: Army recruitment to be postponed from October 6 in Mandi
सेना भर्ती( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

थल सेना में सैनिक तकनीकी, सैनिक तकनीकी (एविएशन), सैनिक तकनीकी (गोला बारूद परीक्षक) और सैनिक तकनीकी (नर्सिंग सहयोगी) के पदों के लिए मंडी के पड्डल मैदान में 6 अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक होने वाली भर्ती स्थगित हो गई है। कोरोना के कारण भर्ती को स्थगित किया गया है। हालांकि, इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 20 सितंबर तक जारी रहेगी। 

विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल एन. सतीश ने कहा कि फिलहाल कोरोना के चलते भर्ती को स्थगित कर दिया गया है। भविष्य में जब भी यह भर्ती करवाई जाएगी। उसके लिए युवाओं को फिर से पंजीकरण की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसलिए इच्छुक युवा 20 सितंबर तक थल सेना की वेबसाइट पर पंजीकरण करवा सकते हैं। सभी पंजीकृत युवाओं से अपील की है कि वे भर्ती के लिए शारीरिक अभ्यास जारी रखें। भर्ती की नई तिथि कभी भी जारी की जा सकती है।
विज्ञापन


भर्ती निदेशक ने युवाओं से आग्रह किया है कि वे भर्ती के संबंध में किसी भी व्यक्ति या दलाल के झांसे में न आएं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड और पारदर्शी है। कोई भी दलाल इस प्रक्रिया को प्रभावित नहीं कर सकता है। भर्ती के दौरान अगर कोई उम्मीदवार जाली प्रमाण पत्र सहित पकड़ा गया तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राउंड टेस्ट में दौड़ के बाद उम्मीदवारों के सैंपल की जांच भी की जाती है और अगर इसमें दौड़ के दौरान शक्तिवर्धक दवाओं के सेवन का पता चलता है तो उसकी उम्मीदवारी तुरंत रद्द कर दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed