{"_id":"5b66edc14f1c1bed5e8b7409","slug":"himachal-arajpatrit-karamchari-mahasangh-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"महासंघ के नेताओं का आरोप- कर्मचारियों में फूट डाल रहे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासंघ के नेताओं का आरोप- कर्मचारियों में फूट डाल रहे अफसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 05 Aug 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नेताओं ने आरोप लगाया है कि अफसर कर्मचारियों में फूट डाल रहे हैं। महासंघ के चुनाव नहीं हो जाते तब तक न तो सरकार जेसीसी बुलाए और न ही अधिकारी अपने स्तर पर कर्मचारियों के साथ बैठक करें। पूर्व सरकार के चहेते अधिकारी आज महासंघ नेता को सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र का शिकार बना रहे हैं।
विज्ञापन
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला शिमला अध्यक्ष रविंद्र मेहता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरि सिंह ठाकुर और महासचिव गोबिंद बरागटा, जिला सिरमौर के अध्यक्ष अजय जोशी, महासचिव गीतेश पराशर, सोलन जिलाध्यक्ष राकेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम मेहता और महासचिव टीकम ठाकुर का आरोप है कि बागवानी विभाग के अधिकारियों पर मुख्यमंत्री के आदेशों के विपरीत काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व कांग्रेस सरकार के समय के चहेते अधिकारी आज भी महासंघ के संयोजक विनोद कुमार को अपमानित कर रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महासंघ नेता की बहाली कर प्रदेश के कर्मचारियों कर मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
पूर्व कांग्रेस सरकार में महासंघ के राज्य संयोजक विनोद कुमार ने अफसरों के भ्रष्टाचार और कर्मचारी उत्पीड़न के मामले उजागर किए थे। इसका बदला अधिकारी आज भी लेने पर तुले हुए हैं। महासंघ नेता इसकी निंदा करता है।