फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Allocation of 26 power projects canceled for not signing the contract in time

हिमाचल: समय रहते अनुबंध नहीं करने पर 26 बिजली परियोजनाओं का आवंटन रद्द

Tue, 10 May 2022 10:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 May 2022 10:35 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में निवेशकों की ओर से इस मामले को लेकर गंभीरता नहीं दिखाने पर यह बड़ा फैसला लिया गया है। इसके अलावा 191 अन्य आवंटित परियोजनाओं के निवेशकों को 31 जुलाई तक अनुबंध करने की मोहलत दी गई है।

विज्ञापन
Himachal: Allocation of 26 power projects canceled for not signing the contract in time
बिजली परियोजना(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने समय रहते अनुपूरक कार्यान्वय अनुबंध (एसआईए) नहीं करने पर 26 बिजली परियोजनाओं का आवंटन रद्द कर दिया है। बीते सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में निवेशकों की ओर से इस मामले को लेकर गंभीरता नहीं दिखाने पर यह बड़ा फैसला लिया गया है। इसके अलावा 191 अन्य आवंटित परियोजनाओं के निवेशकों को 31 जुलाई तक अनुबंध करने की मोहलत दी गई है। प्रदेश सरकार ने नवंबर 2020 में लंबित बिजली परियोजनाओं को जल्द कार्यान्वित करने के लिए परियोजना निर्माण कर्ताओं को एकमुश्त रियायत देने का फैसला लिया था।

विज्ञापन


योजना के तहत कुल 224 परियोजनाएं पात्र पाई गईं। इनमें से 191 परियोजनाओं के अनुपूरक कार्यान्वय अनुबंध हस्ताक्षरित कर दोबारा परिभाषित किए गए। अनुबंध के अनुसार परियोजनाओं को कनेक्शन एग्रीमेंट और लांग टर्म ओपन एक्सेस एग्रीमेंट अथवा पॉवर पर्जेस  एग्रीमेंट हस्ताक्षरित करने थे। लेकिन विभिन्न कारणों से कुछ परियोजनाएं दिए गए समय अनुसार इस प्रक्रिया को पूरी नहीं कर सकीं। मंत्रिमंडल ने इस मामले में एकमुश्त रियायत देने का फैसला लिया है। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निवेशकों को अब 31 जुलाई तक अतिरिक्त समय देने का फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed