फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh AIIMS first session will start from next month, OPD in January

खुशखबर: अगले माह शुरू होगा एम्स हिमाचल का पहला सत्र, जनवरी से लगेगी ओपीडी

Wed, 04 Nov 2020 11:16 AM IST
Krishan Singh सरोज पाठक, अमर उजाला, बिलासपुर
सरोज पाठक, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Nov 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh AIIMS first session will start  from next month, OPD in January
एम्स बिलासपुर हिमाचल - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के बिलासपुर जिले के कोठीपुरा में 250 एकड़ भूमि पर लगभग 1500 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अगले महीने यानी दिसंबर से पहला सत्र शुरू हो रहा है। पहले चरण में एमबीबीएस की 50 सीटें भरी जाएंगी। जनवरी 2021 से एम्स में ओपीडी शुरू होगी। इसके लिए मशीनरी और स्वास्थ्य उपकरण पहुंचने शुरू हो गए हैं। ओपीडी के लिए दिल्ली एम्स 100 नर्सों की भर्ती कर रहा है। पीजीआई चंडीगढ़ ने 16 सीनियर रेजिडेंट और फैकल्टी सहित अन्य जरूरी स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


नए साल से एम्स में जनरल मेडिसिन, रेडियोलॉजिस्ट, गायनी, ईएनटी, कार्डियक, पैथोलॉजी और बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू होगी। उल्लेखनीय है कि इस परियोजना को 30 सितंबर 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन कोरोना के चलते अब इसे साल 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


कोठीपुरा एम्स में अगले माह से पहला सत्र शुरू होगा। इसमें पहले चरण में अंडर ग्रेजुएट एमबीबीएस की 50 सीटें भरी जाएंगी। नए साल से ओपीडी शुरू की जाएगी। जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसमें स्टाफ की भर्ती से लेकर ओपीडी में स्वास्थ्य उपकरण और जरूरी मशीनरी फिट करना शामिल है। - सुखदेव नाघ्याल, निदेशक एम्स 

विज्ञापन
विज्ञापन

अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस अस्पताल बनेगा

एम्स में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 750 बिस्तर का अस्पताल बनेगा। इसमें 30 ट्रॉमा बेड, 80 आईसीयू बेड, 20 ऑपरेशन थियेटर, 20 स्पेशिएलिटी और सुपर स्पेशिएलिटी विभाग के साथ अत्याधुनिक उपकरण जैसे सीटी स्कैन, एमआरआई, कैथ लैब इत्यादि होंगे। परिसर में आवासीय छात्रावास जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

इसी परिसर में आयुष भवन भी स्थापित होगा। इसमें मरीजों का गैर एलोपैथी विधाओं से भी इलाज किया जाएगा। इस भवन में होम्योपैथी, आयुर्वेद और यूनानी पद्धति से भी मरीजों का इलाज होगा। इसके लिए 30 बेड का एक वार्ड बनाया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed