{"_id":"5ba90b37867a5501332a671a","slug":"himachal-agro-industries-corporation-bod-decisions","type":"story","status":"publish","title_hn":"एग्रो इंडस्ट्रीज की जमीन का सदुपयोग करेंगे : महेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एग्रो इंडस्ट्रीज की जमीन का सदुपयोग करेंगे : महेंद्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 24 Sep 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन की जमीन का सदुपयोग कर निगम को और आर्थिक मजबूती प्रदान की जाएगी। निदेशक मंडल ने फैसला लिया है कि निगम की जमीनों में व्यावसायिक गतिविधियां शुरू करके संस्थान की वित्तीय स्थिति को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
निगम ने अपने कारोबार का विस्तार करके मुनाफे की ओर कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। इससे निगम की गतिविधियों का विस्तार भी होगा। बैठक में निगम में विभिन्न श्रेणियों के 42 पदों को आउटसोर्स के आधार पर भरने की मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
बागवानी एवं आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को यहां सचिवालय परिसर में एग्री इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल की बैठक आयोजित की गई। मंत्री ने निदेशक मंडल की बैठक के बाद बताया कि निगम की ज्वालामुखी में 13840 वर्ग मीटर जमीन है।
विज्ञापन
इसके अलावा जाच्छ कांगड़ा 16954 वर्ग मीटर, परवाणू 14.84 कनाल, मारंडा कांगड़ा 3640 वर्ग मीटर, नालागढ़ में 9 कनाल 8 मरला जमीन हैं। निगम की सारी जमीन कीमती है और यहां पर व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा सकती है।
इस भूमि पर व्यावसायिक गतिविधियां चलाकर निगम की आय में वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस साल से निगम लाभ की पटरी पर आ गया है। इस मुनाफे का सबसे बड़ा कारण यह है कि निगम ने नालागढ़ में अपना पेट्रोल पंप खोला हुआ है।
इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के तारकोल भंडारण और परिवहन से भी निगम को खासी कमाई हो रही है। व्यवसाय में विस्तार करने से निगम को मुनाफा होने लगा है। बैठक में प्रधान सचिव बागवानी आरडी धीमान, विशेष सचिव वित्त आबिद हुसैन सादिक, एग्रो इंडस्ट्री के प्रबंध निदेशक हिमांशु शेखर चौधरी मौजूद रहे।