हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा: दुल्हन के घर से लौट रहे बरातियों से भरी बोलेरो लुढ़की, 10 की मौत
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने और घायलों को बेहतर उपचार सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल में सोमवार शाम करीब पौने छह बजे दर्दनाक सड़क हादसे में 10 बरातियों की मौत हो गई है। इस हादसे में दो बराती घायल भी हुए हैं। टिंबी-मिल्ला सड़क मार्ग पर पशोग गांव के समीप यह हादसा हुआ है। बरातियों से भरी बोलेरो कैंपर सड़क से करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। आशंका जताई जा रही है कि ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ है।
हादसे में घायल अक्षय (21), कमना राम (50) का उपचार पांवटा अस्पताल में किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शिल्ला पंचायत के चढ़ेऊ गांव से बरात बकरास के गांव भटयूडी में दुल्हन लेने पहुंची थी। जब यह बरात लौट रही थी तो बोलेरो कैंपर एचपी 17सी-4137 पशोग के चुमनल खाला के समीप खाई में गिर गई। हादसे का पता चलते ही पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर खाई से शवों को बाहर निकाला।
एसडीएम शिलाई राकेश सिंघा ने बताया कि मृतकों के परिजनों को प्रशासन की ओर से दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि इस मार्ग पर पहले भी तीखे मोड़ लोगों की जिंदगियों पर भारी पड़ चुके हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने और घायलों को बेहतर उपचार सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
हादसे के मृतकों की सूची
हादसे में चढेऊ निवासी अनिल कुमार (38), इंदर सिंह (44), यश(12), प्रवेश (18), सुरेश (19), प्रवेश (17) और नीरज (17) के अलावा कांटो भटनोल के बंटी (16) और लालूग के कुलदीप (20) शामिल हैं। कुलदीप ने पांवटा अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.