{"_id":"56f168684f1c1bdb64f14d24","slug":"himachal-aap-convenor-rajan-sushant-hits-out-at-virbhadra-singh-and-prem-kumar-dhumal","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र और धूमल खेल रहे दोस्ताना मैच: राजन सुशांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र और धूमल खेल रहे दोस्ताना मैच: राजन सुशांत
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
Updated Wed, 23 Mar 2016 08:39 AM IST
विज्ञापन
झिड़ीवाला में आम आदमी पार्टी की बैठक को संबोधित करते राजन सुशांत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक राजन सुशांत ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रतिपक्ष नेता प्रेम कुमार धूमल एक-दूसरे के खिलाफ अखबारों में ही बयानबाजी करते हैं। अंदर से दोनों मिले हुए हैं। सता पक्ष और विपक्ष के बीच दोस्ताना मैच चल रहा है, जिसके तहत अखबारों में बयानबाजी कर लोगों को मूर्ख बना रहे हैं।
विज्ञापन
वे मंगलवार को नालागढ-स्वारघाट मार्ग पर स्थित झिड़ीवाला में आम आदमी पार्टी की ओर से आयोजित जन जागरण अभियान के बोल रहे थे। सुशांत ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चर्म सीमा पर है और सरकार की 12 हजार नौकरियां देने की घोषणा एकमात्र छलावा है, जबकि हकीकत यह है कि प्रदेश सरकार 35 हजार करोड़ के कर्ज में डूबी हुई है, जिसके लिए मौजूदा और पूर्व सरकार जिमेवार है।
विज्ञापन
करोड़ों के कर्ज के बावजूद सात हजार करोड़ और कर्जा लेने की सोच रही है। उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छे दिन का खाब दिखाकर सत्ता में आए थे, लेकिन अच्छे दिन तो दूर की बात है सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते हर वर्ग आहत हैं लोग महंगाई के बोज तले दब गए हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर आप के नालागढ़ ईकाई के संयोजक हरिदत्त शर्मा व जेएस दुखिया ने क्षेत्र की सडकों की खस्ताहालत के बारे में कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र की सड़कों को काई तबज्जो नही दे रही है। उन्होने कहा कि एनएच का कार्य धीमी गति से चल रहा है।