फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: 919 flats will be built in Jathia Devi;5 crore sanctioned for Him Chandigarh, Morni Hills, and Lanj

Himachal: जाठिया देवी में बनेंगे 919 फ्लैट, हिम चंडीगढ़, मोरनी हिल्स और लंज टाउनशिप के लिए 5 करोड़ मंजूर

Mon, 09 Feb 2026 08:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Feb 2026 08:12 PM IST
सार

शिमला के साथ लगते जाठिया देवी माउंटेन सिटी प्रोजेक्ट के पहले चरण में हिमुडा 241 बीघा भूमि पर लगभग 1,327 करोड़ रुपये से 919 फ्लैट तैयार करेगा।

विज्ञापन
Himachal: 919 flats will be built in Jathia Devi;5 crore sanctioned for Him Chandigarh, Morni Hills, and Lanj
राजेश धर्माणी ने हिमुडा निदेशक मंडल बैठक की अध्यक्षता की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते जाठिया देवी माउंटेन सिटी प्रोजेक्ट के पहले चरण में हिमुडा 241 बीघा भूमि पर लगभग 1,327 करोड़ रुपये से 919 फ्लैट तैयार करेगा। नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित हिमुडा के निदेशक मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में बद्दी के शीतलपुर में प्रस्तावित हिम चंडीगढ़ टाउनशिप, पच्छाद के मोरनी हिल्स और कांगड़ा एयरपोर्ट के निकट लंज में नई टाउनशिप के लिए प्रारंभिक प्रावधान के तौर पर पांच करोड़ रुपये मंजूर किए गए। ऊना के छेत्रा में उद्योग परियोजनाएं लगाने की स्वीकृति दी गई।

विज्ञापन

निदेशक मंडल ने हिमुडा की ओर से अलॉटमेंट लेटर जारी करने के 45 दिन में एकमुश्त पेमेंट करने पर अलॉटी को 5 प्रतिशत छूट प्रदान करने का भी फैसला लिया गया। बैठक में ओलंपिक/ एशियन गेम्स, गैलेंटरी और चिल्ड्रन ब्रेवरी अवॉर्ड विजेताओं के लिए हिमुडा की ओर से प्लॉट और फ्लैट के लिए विशेष कोटा रखा जाएगा। घुमारवीं में 7.69 करोड़ की लागत से 17 दुकानों, 2 हॉल के साथ कार्यकारी अभियंता कार्यालय के एक व्यावसायिक परिसर निर्माण को भी स्वीकृति दी गई। निदेशक मंडल ने कांगड़ा के श्री ज्वाला जी शक्ति विहार कालोनी में 18.61 करोड़ की लागत से 125 कनाल भूमि पर 130 प्लॉट और व्यावसायिक परिसर बनाने को भी स्वीकृति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाय-बैक और री-डेवलपमेंट पॉलिसी को मंजूरी

बैठक में हिमुडा उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, प्रधान सचिव देवेश कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव डॉ. सुरिन्द्र कुमार वशिष्ट भी मौजूद रहे।  हिमुडा अपनी आय बढ़ाने के लिए बेची हुई संपत्ति को सशर्त वापस खरीदेगा और पुरानी, जर्जर या कम उपयोग वाली इमारतों को तोड़कर पुनर्निर्माण कर आधुनिक रूप देगा। इसके लिए निदेशक मंडल की बैठक में बाय-बैक पॉलिसी और री-डेवलपमेंट पॉलिसी को स्वीकृति दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed