फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: 38 thousand houses of Mandi-Kullu and Lahaul will be illuminated with free electricity.

हिमाचल: मंडी-कुल्लू और लाहौल के 38 हजार घर मुफ्त की बिजली से होंगे रोशन

Fri, 01 Mar 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Mar 2024 05:00 AM IST
सार

केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को पंजीकृत करने का कार्य डाक विभाग को सौंपा गया है।

विज्ञापन
Himachal: 38 thousand houses of Mandi-Kullu and Lahaul will be illuminated with free electricity.
बिजली योजना(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना से मंडी, कुल्लू व लाहौल क्षेत्र के 38 हजार घर मुफ्त की बिजली से रोशन होंगे। केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को पंजीकृत करने का कार्य डाक विभाग को सौंपा गया है। मंडी डाक मंडल के डाकिये घर-घर जाकर उपलब्ध जमीन के अनुसार सर्वे का काम कर रहे हैं। इसके तहत मंडी, कुल्लू व लाहौल के 38 हजार लाभार्थियों को पंजीकृत किया जाएगा। योजना के तहत पंजीकरण करने की आखिरी तिथि 8 मार्च रखी गई है। लोग घर की छत्त पर सौलर पैनल लगाने के लिए पास के डाकघर में भी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र सरकार देश में एक करोड़ घरों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली सौर उपकरणों के माध्यम से प्रदान करेगी। एक किलोवाट का सौलर पैलन लगाने पर 55 हजार से 65 हजार तक लागत आएगी। 2 किलोवाट पर एक लाख से 1.15 लाख, 3 किलोवाट पर 1.40 लाख से 1.50 लाख , 4 किलोवाट पर 1.80 से 1.90 लाख, 5 किलोवाट पर 2.28 से 2.45 लाख, 6 किलोवाट पर 2.75 से 2.85 लाख, 7 किलोवाट पर 3.20 से 3.28 लाख, 8 किलोवाट पर 3.65 से 3.70, 9 किलोवाट पर 4.10 से 4.15 लाख और 10 किलोवाट सौलर पैनल लगाने पर 4.55 से 4.65 लाख रुपये लागत आएगी।
विज्ञापन


वहीं, 1 किलोवाट के सौलर पैनल से दिन में 4 से 5 यूनिट के हिसाब से महीने में 100 से 150 यूनिट बिजली तैयार होगी। इस पर 30 हजार की सब्सिडी मिलेगी। 2 किलोवाट के सौलर पैनल पर 60 हजार और 3 किलो के सौलर पैनल लगाने पर 78 हजार की सब्सिडी दी जाएगी। मंडी डाक मंडल के अधीक्षक स्वरूप चंद शर्मा ने कहा कि मंडी, कुल्लू और लाहौल में 38 हजार लाभार्थियों को पंजीकृत किया जाएगा। डाकिये घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। इच्छुक डाकघर में भी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed