{"_id":"69cdf7ee3f68566a8c0e185c","slug":"himachal-288-grams-of-chitta-recovered-in-shimla-worth-lakhs-accused-shamshad-ahmed-hails-from-haryana-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: शिमला में 288 ग्राम चिट्टा बरामद, कीमत लाखों में; हरियाणा का रहने वाला है आरोपी शमशाद अहमद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: शिमला में 288 ग्राम चिट्टा बरामद, कीमत लाखों में; हरियाणा का रहने वाला है आरोपी शमशाद अहमद
Thu, 02 Apr 2026 10:30 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 02 Apr 2026 10:30 AM IST
सार
राजधानी शिमला में चिट्टे की बड़ी खेप बरामद की गई है। आरोपी हरियाणा का निवासी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
शिमला पुलिस ने इस साल की चिट्टे की सबसे बड़ी खेप बरामद की है। आईएसबीटी टूटीकंडी में हरियाणा के तस्कर से 288 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। इसकी कीमत 10 से 15 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी की पहचान शमशाद अहमद (उम्र 42 वर्ष), निवासी जिला अंबाला, हरियाणा के रूप में हुई। पुलिस ने बालूगंज थाना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शिमला पुलिस की स्पेशल सेल टीम, मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु आईएसबीटी शिमला क्षेत्र में गश्त पर तैनात थी। इस दौरान टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कैरी बैग में भारी मात्रा में चिट्टा (हेरोइन) लेकर आईएसबीटी के प्रथम तल पर घूम रहा है और यहां के स्थानीय युवाओं को बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए हुलिये के अनुसार संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उससे पूछताछ की। उसकी पहचान शमशाद अहमद निवासी जिला अंबाला, हरियाणा के रूप में हुई। गवाहों की उपस्थिति में उसके कैरी बैग की तलाशी लेने पर 288 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि मामले के हर पहलु की जांच की जा रही है।
विज्ञापन