फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: 26 officers on election duty, 27 additional charge

हिमाचल: चुनाव ड्यूटी पर गए 26 अधिकारी, 27 को अतिरिक्त कार्यभार

Tue, 12 Jan 2021 01:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Jan 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Himachal: 26 officers on election duty, 27 additional charge
हिमाचल प्रदेश सरकार - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 27 आईएएस और एचएएस अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दे दी है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार विशेष सचिव शिक्षा राखिल काहलो को विशेष सचिव स्वास्थ्य, निदेशक ग्रामीण विकास ललित जैन को सीईओ ऊर्जा, निदेशक एससी, ओबीसी अल्पसंख्यक और दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग विवेक भाटिया को निदेशक टीसीपी, विशेष सचिव ऊर्जा गोपाल चंद को सचिव पब्लिक सर्विस कमीशन और निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वहीं, निदेशक ऊर्जा हरकेश मीणा को पावर कॅारपोरेशन में निदेशक कार्मिक और वित्त, निदेशक महिला और बाल विकास विभाग कृतिका कुलहरि को श्रमायुक्त, निदेशक शहरी विकास राम कुमार गौतम को एमडी एचपीएमसी, एमडी एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन व एमडी एचपी एग्रो पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड के अलावा  प्रोजेक्ट निदेशक बागवानी विकास सोसायटी का अतिरिक्त जमा दिया गया है।

विज्ञापन


वहीं, एडीसी कांगड़ा राहुल कुमार को कांगड़ा  मंडल के सेटलमेंट अधिकारी, एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर को अतिरिक्त सीईओ बीबीएनडीए,  विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी विनय सिंह को विशेष सचिव आबकारी एवं कराधान व  एमडी स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, अतिरिक्त आयुक्त परिवहन घनश्याम चंद को राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान व राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, अतिरिक्त नगर आयुक्त धर्मशाला नगर निगम डॉ. मधु चौधरी को सचिव प्रदेश शिक्षा बोर्ड, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट कांगड़ा रोहित राठौर को एमडी केसीसीबी, एसडीएम जोगिंदर नगर अमित मेहरा को अतिरिक्त निदेशक राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिंदर नगर, आरटीओ कांगड़ा एफएस डॉक्टर संजय कुमार धीमान को आरटीओ कांगड़ा, आरटीओ शिमला दिले राम को अतिरिक्त परिवहन आयुक्त रोड सेफ्टी, अतिरिक्त निदेशक ग्रामीण विकास संजीव सूद को एमडी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक, रजिस्ट्रार एचपीटीयू अनुपम कुमार को संयुक्त निदेशक हमीरपुर मेडिकल कॉलेज, संयुक्त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा हितेश आजाद को संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा, उपायुक्त चंबा के सहायक आयुक्त रामप्रसाद को चंबा मेडिकल कॉलेज के संयुक्त निदेशक, उप सचिव राजस्व एवं वन प्रवीण कुमार टाक को मंडलायुक्त शिमला के सहायक आयुक्त, संयुक्त निदेशक ग्रामीण विकास अनिल शर्मा को जीएम एचपी कौशल विकास निगम, आरटीओ सोलन सुरेश कुमार को एमडी जोगिंदर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक सोलन, रजिस्ट्रार हिमाचल प्रदेश उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग संगीता गुप्ता को सचिव राज्य सूचना आयोग, उपसचिव स्टाफ सेलेक्शन कमीशन हमीरपुर राजीव ठाकुर को ओएसडी सैनिक वेलफेयर डिपार्टमेंट और अवर सचिव महिपाल वर्मा को जल शक्ति विभाग का अतिरिक्त जमा दिया गया है।
विज्ञापन


आईएएस अधिकारी अश्विनी कुमार चौधरी, राजेश्वर गोयल, कमल कांत सरोच, नीरज कुमार, मनमोहन शर्मा, आशुतोष गर्ग, अरिंदम चौधरी, डॉ. अश्विनी कुमार शर्मा, रूपाली ठाकुर, विनय कुमार, एचएएस अधिकारी सतीश कुमार द्वितीय, वीरेंद्र शर्मा, हेमिस नेगी, अक्षय सूद, डॉ. विक्रम महाजन, भूपेंद्र कुमार, विवेक कुमार, दीप्ति मल्होत्रा, डॉ. विशाल शर्मा, मोहन दत्त, संजीव कुमार, ताशी संदूप, नीरज गुप्ता, नरेंद्र कुमार प्रथम, सनी शर्मा और सुरेंद्र सिंह राठौर के चुनाव ड्यूटी पर जाने के चलते इन 27 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए दूसरी रिहर्सल पूरी

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए सोमवार को जिलों में दूसरी रिहर्सल पूरी कर ली गई है। प्रदेश में चुनाव ड्यूटी में लगे 32 हजार कर्मियों को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से चुनाव  करवाने की चुनाव अधिकारियों ने जानकारी दी। पंचायत चुनाव कोरोना काल में कराए जा रहे हैं। ऐसे में चुनाव आयोग संक्रमण से बचाव को जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश जारी कर चुका है। चुनाव में कोरोना संक्रमित होम क्वारंटीन वोटर भी मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इस बार पंचायत चुनाव में करीब 55 हजार वोटर मतदान करेंगे।आयोग 15,16 और 17 जनवरी को आखिरी रिहर्सल के बाद पोलिंग टीमों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना करेगा। आयोग 15, 17 और 19 जनवरी को शाम 4 बजे के बाद प्रचार पर रोक लगा देगा। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को मतदान 17, 19 और 21 जनवरी को होना है। कुल 3615 पंचायतों में से 3465 पंचायतों के लिए मतदान होगा। इनमें वार्ड सदस्यों के साथ प्रधान और उप प्रधान में चुने जाने हैं। इसके अतिरिक्त पंचायत समिति के 1792 और  जिला परिषद के 249 वार्ड सदस्य भी चुने जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed