फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: 200 crore released for rejuvenation of Shanan project, power generation will increase

हिमाचल: शानन प्रोजेक्ट के कायाकल्प के लिए 200 करोड़ जारी, बढ़ेगा विद्युत उत्पादन

Wed, 07 Jun 2023 09:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Jun 2023 09:48 PM IST
सार

प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर स्थित शानन प्रोजेक्ट में विद्युत उत्पादन को लेकर इसके कायाकल्प के लिए 200 करोड़ का बजट पंजाब राज्य विद्युत बोर्ड ने जारी किया है। 

विज्ञापन
Himachal: 200 crore released for rejuvenation of Shanan project, power generation will increase
शानन परियोजना - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर स्थित शानन प्रोजेक्ट में विद्युत उत्पादन को लेकर इसके कायाकल्प के लिए 200 करोड़ का बजट पंजाब राज्य विद्युत बोर्ड ने जारी किया है। 2024 की लीज अवधि समाप्त होने से पहले परियोजना की 2026 की प्रस्तावित योजनाओं के लिए इस बजट को स्वीकृति मिली है। परियोजना प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार पावर हाउस के संपूर्ण जीर्णोद्धार के साथ आधुनिक मशीनरी भी स्थापित होगी। इससे विद्युत उत्पादन बढ़ेगा और पंजाब राज्य की आमदनी भी बढ़ेगी। बुधवार को 110 मेगावाट शानन प्रोजेक्ट के रेजीडेंट इंजीनियर सतीश कुमार ने बताया कि पावर हाउस के स्विचयार्ड और ट्रांसफार्मर के नवीनीकरण के लिए भी करोड़ों का बजट खर्च किया गया है। 2024 से 2026 की प्रस्तावित योेजनाओं के लिए दो सौ करोड़ के बजट खर्च करने की स्वीकृति परियोजना के उच्चाधिकारियों से मिली है।

विज्ञापन


पंजाब राज्य विद्युत बोर्ड के अधीन 1932 के शानन प्रोजेक्ट में 1982 में 50 मेगावाट का यूनिट स्थापित हुआ था। इससे पहले यहां 15 मेगावाट के चार यूनिटों पर ही विद्युत उत्पादन होता था। 110 मेगावाट की विद्युत परियोजना में विद्युत उत्पादन बढ़ाने के लिए यह बजट जारी हुआ है। मौजूदा समय में एक घंटे में 110 मेगावाट बिजली पैदा करने वाली इस पन विद्युत परियोजना में हर माह 2600 मेगावाट विद्युत उत्पादन से सालाना तीन से चार सौ करोड़ की आमदनी पंजाब सरकार को हो रही है। शानन प्रोजेक्ट के एस ई अजीत सिंह ने बताया कि पावर हाउस के जीर्णोद्धार के लिए पंजाब सरकार ने करोड़ों का बजट जारी किया है। इससे प्रस्तावित योजनाओं के तहत कायाकल्प का कार्य शुरू होगा। शानन प्रोजेक्ट को हिमाचल के अधीन लाने के लिए केंद्र सरकार ने भी कवायद शुरू कर दी है। स्थानीय विधायक प्रकाश राणा ने बताया कि 99 साल की लीज अवधि समाप्त होने के बाद यह प्रोजेक्ट हिमाचल के अधीन होगा। वह विधानसभा सत्र में भी इस मांग को उठा चुके हैं। केंद्र से शानन प्रोजेक्ट को हिमाचल के अधीन लाने के लिए वह प्रयत्नशील हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed