फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: 16 teachers of private school together tested positive for coronavirus

हिमाचल: निजी स्कूल के एक साथ 16 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव

Fri, 10 Sep 2021 06:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, गगरेट (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, गगरेट (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Sep 2021 06:04 PM IST
सार

स्वास्थ्य खंड गगरेट की नोडल अधिकारी डॉ. सुमन ने बताया कि एक निजी स्कूल के 16 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी और भी टेस्ट लिए जाएंगे और उनकी हिस्ट्री भी देखी जाएगी।

विज्ञापन
Himachal: 16 teachers of private school together tested positive for coronavirus
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र के एक निजी स्कूल के पूरे स्टाफ का शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना टेस्ट किया, जिसमें 16 शिक्षक पॉजिटिव आने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्कूल खुलने से पहले ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूलों में कोविड टेस्ट करने शुरू कर दिए हैं, ताकि विद्यार्थियों को संक्रमण से बचाया जा सके। यदि कोरोना के मामलों में ऐसी ही वृद्धि होती रही तो स्कूल खोलने संभव नहीं होंगे। स्वास्थ्य खंड गगरेट की नोडल अधिकारी डॉ. सुमन ने बताया कि एक निजी स्कूल के 16 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी और भी टेस्ट लिए जाएंगे और उनकी हिस्ट्री भी देखी जाएगी। उधर, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण घटने होने पर ही स्कूल खोले जाएंगे। सरकार इस मामले पर जल्दबाजी नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों को खोलने को लेकर भेजे प्रस्ताव की उनके पास अभी कोई जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कोरोना से जान गंवा चुके प्रवक्ता से पदोन्नति के लिए दो बार मांगी एसीआर
विज्ञापन


पड़ोसी राज्यों ने स्कूल खोले हैं। वहां कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि 14 सितंबर तक स्कूलों को विद्यार्थियों के लिए बंद रखा गया है। आजकल नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षाएं जारी हैं। जल्द इस बाबत फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लिए कई जमीनी प्रयास किए हैं। हितधारकों तक पहुंचने के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। कुल्लू, मंडी और कांगड़ा में कार्यशालाएं हो चुकी हैं। 13 सितंबर को सोलन में होगी। सितंबर में सभी जिलों में इसे पूरा किया जाएगा। कार्यशालाओं में मिलने वाले सुझावों पर अमल किया जाएगा। ब्लाक स्तर पर भी इन कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: टेट के लिए ऑनलाइन आवेदन का शेड्यूल जारी

ऑनलाइन पढ़ाई करवाने वाले एसएमसी शिक्षकों का वेतन जारी करने के निर्देश
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों उपनिदेशकों को निर्देश जारी कर ऑनलाइन पढ़ाई करवाने वाले एसएमसी शिक्षकों का वेतन जारी करने को कहा है। शिक्षा निदेशक ने बताया कि एसएमसी शिक्षक संघ की ओर से शिकायत दी गई है कि कई स्कूलों में जुलाई का वेतन नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी जिला उप निदेशकों को निर्देश दे दिए गए हैं कि अगर एमएमसी शिक्षकों ने ऑनलाइन पढ़ाई करवाई है तो इनका वेतन जल्द से जल्द जारी किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed