फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hillsqueen Shimla packed with tourists on weekends, 70 hotel rooms booked

Tourist Shimla: वीकेंड पर हिल्सक्वीन शिमला सैलानियों से सराबोर, होटलों के 70 फीसदी कमरे बुक

Sat, 19 Nov 2022 09:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Nov 2022 09:51 PM IST
सार

 हिल्सक्वीन शिमला सैलानियों से सराबोर हो गई। शनिवार को शहर के होटलों में 70 फीसदी तक कमरे बुक रहे। दोपहर एक बजे ही लिफ्ट कार पार्किंग भी पैक हो गई। 

विज्ञापन
Hillsqueen Shimla packed with tourists on weekends, 70 hotel rooms booked
शिमला में उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीकेंड पर हिल्सक्वीन शिमला सैलानियों से सराबोर हो गई। शनिवार को शहर के होटलों में 70 फीसदी तक कमरे बुक रहे। दोपहर एक बजे ही लिफ्ट कार पार्किंग भी पैक हो गई। भारी संख्या में पर्यटक वाहनों के शहर में प्रवेश से ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उतर गई। लिफ्ट से पुराना बस अड्डा और दूसरी ओर बैम्लोई तक वाहनों की लंबी कतार लगने से स्थानीय लोगों और सैलानियों को परेशानी झेलनी पड़ी। वीकेंड पर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से भारी संख्या में सैलानियों ने शिमला का रुख किया। शुक्रवार शाम से ही पर्यटक वाहनों के शिमला पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। शनिवार को देर शाम तक पर्यटक वाहन शिमला पहुंचते रहे। रिज मैदान और मालरोड पर पूरा दिन सैलानियों की भीड़ जुटी रही। बड़ी संख्या में सैलानी गिफ्ट आइटम की खरीददारी करने लक्कड़ बाजार पहुंचे।

विज्ञापन


लोअर बाजार में सैलानियों ने गर्म कपड़ों की खरीददारी की। मिडल बाजार के ढाबों पर पूरे दिन सैलानियों का तांता लगा रहा।  शिमला के अलावा कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा में भी वीकेंड पर सैलानियों की आमद में भारी इजाफा हुआ है। पर्यटन कारोबार के रफ्तार पकड़ने से पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं। टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद शिमला में भी सैलानियों की आमद बढ़ी है। वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी। आने वाले हफ्तों में पर्यटन कारोबार के और अधिक रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


वीकेंड पर बाजारों में रौनक, बढ़ा कारोबार
हिल्स क्वीन शिमला वीकेंड पर सैलानियों से सराबोर हो गई है। ऐसे में शहर के बाजारों में भी खरीदारों की भीड़ लग रही है। शनिवार को भी शहर के बाजारों में खासी भीड़ रही। कारोबारियों का कहना है कि शादियों के सीजन के बीच अब सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से कारोबार में बढ़ोतरी हुई है। शहर के मालरोड और लक्कड़ बाजार में भी पर्यटन कारोबार से जुड़े दुकानदारों की बिक्री बढ़ी है। सर्दी के जल्दी दस्तक से ऊनी और गर्म कपड़ों की बिक्री भी बढ़ी है। शिमला व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अजय सरना ने कहा कि वीकेंड पर कारोबार बढ़ा है। सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से आने वाले दिनों में भी पर्यटन कारोबारियों और होटल मालिकों को फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed