फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hike in water price rate

Shimla News: शहरवासियों को झटका, राजधानी में आठ फीसदी महंगा हुआ पानी, अधिसूचना जारी

Sun, 01 Mar 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
hike in water price rate
अमर उजाला एक्सक्लूसिव....
विज्ञापन

मार्च से ही चुकानी होंगी पानी की बढ़ी हुई दरें, बीते साल दस फीसदी महंगा हुआ था पानी, इस बार आठ फीसदी बढ़ोतरी
राजधानी में 36 हजार पेयजल उपभोक्ताओं को चुकाना होगा अब ज्यादा बिल, अगले महीने टैक्स, कूड़ा शुल्क भी बढ़ेगा
अशोक चौहान
शिमला। राजधानी में नए सेशन से स्कूलों की बढ़ी हुई फीस और किताबों के लिए पैसों का इंतजाम कर रहे शहरवासियों को एक और झटका लगा है। राजधानी में पीने का पानी आठ फीसदी महंगा हो गया है। इस बारे में सरकार की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
मार्च से ही शहरवासियों को बढ़ी हुई दरों पर पानी के बिल चुकाने होंगे। अधिसूचना जारी होने के बाद पेयजल कंपनी ने सुएज इंडिया कंपनी को भी अपना बिलिंग सॉफ्टवेयर अपडेट करने को कह दिया है। नई दरों के अनुसार बिल जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। शहर में अब पानी के बिल सुएज इंडिया कंपनी जारी कर रही है। शिमला शहर में करीब 36 हजार पेयजल उपभोक्ता हैं। इनमें से 25 हजार घरेलू जबकि बाकी व्यावसायिक कनेक्शन हैं। बीते साल शिमला शहर में पानी की दरों में दस फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। यह बढ़ोतरी भी मार्च से लागू की गई थी। इसीलिए इस बार भी मार्च से ही शहर की जनता को पानी की बढ़ी हुई दरों पर बिल जारी किए जाएंगे। पेयजल कंपनी के अनुसार विश्व बैंक की शर्ताें को पूरा करने के लिए शहर में हर साल पानी की दरों में बढ़ोतरी की जा रही है। आने वाले समय में यह बढ़ोतरी कम होती जाएगी जिससे शहर की जनता को राहत मिलेगी। अभी तक शहर में हर साल पानी की दरें दस फीसदी बढ़ती थीं। इस बार आठ फीसदी बढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन


निदेशक मंडल ने बीते साल दे दी थी मंजूरी
शहर में पानी की दरें बढ़ाने के प्रस्ताव पर बीते साल ही पेयजल कंपनी के निदेशक मंडल ने मंजूरी दे दी थी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाले निदेशक मंडल में नगर निगम महापौर, उप महापौर, आयुक्त भी सदस्य हैं। खास बात यह है कि कंपनी में नगर निगम का 51 फीसदी शेयर है। बावजूद इसके पानी की दरें बढ़ाने जैसे प्रस्तावों पर अब नगर निगम सदन की बजाय निदेशक मंडल में फैसला लिया जाता है। कंपनी का कहना है कि शहर में 24 घंटे पानी की योजना के लिए यह शर्त लागू करना जरूरी है। कंपनी के एजीएम बसंत राठौर ने कहा कि अधिसूचना जारी हो गई है। मार्च से पानी की दरें बढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितना महंगा होगा पानी
इनसेट
नगर निगम परिधि में घरेलू उपभोक्ता
पानी की मात्रा वर्तमान दरें नई दरें
0-20 किलोलीटर 21.23 रुपये प्रति किलोलीटर 22.92 रुपये प्रति किलोलीटर
21-30 किलोलीटर 36.61 रुपये प्रति किलोलीटर 39.53 रुपये प्रति किलोलीटर
30 किलोलीटर से ज्यादा 65.89 रुपये प्रति किलोलीटर 71.16 रुपये प्रति किलोलीटर

इनसेट दो
नगर निगम से बाहर
0-20 किलोलीटर 48.31 रुपये प्रति किलोलीटर 52.17 रुपये प्रति किलोलीटर
21-30 किलोलीटर 73.21 रुपये प्रति किलोलीटर 79.06 रुपये प्रति किलोलीटर
30 किलोलीटर से ज्यादा 102.49 रुपये प्रति किलोलीटर 110.68 रुपये प्रति किलोलीटर

इनसेट तीन
व्यावसायिक उपभोक्ता
0-20 किलोलीटर 58.56 रुपये प्रति किलोलीटर 63.24 रुपये प्रति किलोलीटर
21-30 किलोलीटर 92.09 रुपये प्रति किलोलीटर 99.45 रुपये प्रति किलोलीटर
30-75 किलोलीटर 122.40 रुपये प्रति किलोलीटर 132.19 रुपये प्रति किलोलीटर
75 किलोलीटर से ज्यादा 168.38 रुपये प्रति किलोलीटर 181.85 रुपये प्रति किलोलीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed