{"_id":"ff61e0e993b53365b5937bc0e1a8e573","slug":"hike-in-wages-of-primary-school-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 28 Nov 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के प्राइमरी स्कूलों में कार्यरत करीब 3300 मुख्य शिक्षकों का वेतन जल्द बढ़ जाएगा। वित्त विभाग ने वीरवार को मंजूरी के बाद वेतन वृद्धि की फाइल शिक्षा विभाग को भेज दी है।
विज्ञापन
सरकार के फैसले से प्रत्येक हेड टीचर को एक इंक्रीमेंट मिलेगा। उनका वेतन 800 से 2000 रुपये तक बढ़ेगा। मुख्य शिक्षक बनाने के बाद से इनके वेतन वृद्धि के देय लाभ लंबित थे।
विज्ञापन
यह लाभ वर्ष 2006 के बाद से मुख्य शिक्षकों के रूप में नियुक्त किए गए लगभग 3300 शिक्षकों को मिलेगा। वित्त विभाग के ग्रीन सिगनल के बाद अब शिक्षा विभाग बढ़े हुए वेतन को लेकर नोटिफिकेशन जारी करेगा। प्रधान सचिव वित्त श्रीकांत बाल्दी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष लाल चंद मेहता ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रधान सचिव वित्त श्रीकांत बाल्दी, प्रधान सचिव शिक्षा पीसी धीमान और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अशोक शर्मा का आभार जताया है।