{"_id":"6aa2b7a625e2e5949d00b298","slug":"hike-in-vegitables-price-shimla-news-c-19-sml1002-784615-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: दस रुपये की छलांग लगाकर प्याज पहुंचा 70 किलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: दस रुपये की छलांग लगाकर प्याज पहुंचा 70 किलो
विज्ञापन
सब्जी मंडी में 30 से 40 रुपये बिक रहा टमाटर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। महंगाई का असर शहर की सब्जी मंडी में बिक रही सब्जियों पर भी साफ नजर आ रहा है। शहर की सब्जी मंडी में अधिकतर सब्जियां 40 रुपये से अधिक के रेट पर ही बिक रही है। प्याज ने पिछले सप्ताह के मुकाबले दस रुपये की उछाल लगाई है। प्याज 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। हर दाल सब्जी का जायका बढ़ाने वाला टमाटर 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिका। ऑफ सीजन की सब्जियों में फुलगोभी 80 रुपये काली तोरी दस रुपये की बढ़ोतरी के बाद 60 रुपये प्रति किलो बिकी। इसके फ्रासबीन के दाम पिछले सप्ताह की तरह स्थिर बने हुए है। मंडी में आलू बीस रुपये बिका। इसके अलावा भिंडी 40 रुपये, पत्ता गोभी 40 रुपये, शिमला मिर्च 40, कद्दू 40 और गाजर 60 रुपये प्रति किलो बिकी। शिमला सब्जी मंडी के अलावा शहर के उपनगरों की दुकानों में सब्जियां इससे महंगे दाम पर ही बिक रही हैं, इसमें चार से पांच रुपये का अंतर है। सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विश्वेश्वर नाथ ने कहा कि प्याज महंगा है, इसके अलावा अन्य सब्जियों के दाम पिछले सप्ताह की तरह स्थित बने हुए हैं।