फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hike in the prices of lpg gas cylinder in himachal

महंगा हुआ गैस सिलेंडर, होम डिलीवरी के साथ अब ये हैं नए दाम

Thu, 02 Feb 2017 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 02 Feb 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
hike in the prices of lpg gas cylinder in himachal

हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर 65 रुपये महंगा हो गया है। फरवरी महीने में गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को 707 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। शिमला शहर में होम डिलीवरी के लिए उपभोक्ताओं को 50 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे। उपभोक्ताओं को कुल 757 रुपये चुकाने पड़ेंगे। पहल योजना (डीबीटीएल) से जुड़ चुके उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार 253 रुपये की सब्सिडी बैंक खाते में लौटाएगी।

विज्ञापन


गैस सब्सिडी छोड़ चुके उपभोक्ताओं को वैट भी चुकाना पड़ेगा। सब्सिडी योजना से नहीं जुड़ने वालों को 717.50 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। होम डिलीवरी के 50 रुपये अलग चुकाने होंगे। उधर, कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 104 रुपये बढ़े हैं। इस महीने 1323 रुपये में कामर्शियल गैस सिलेंडर मिलेगा।

विज्ञापन

डिलीवरी चार्जिज के देने होंगे 100 रुपये

hike in the prices of lpg gas cylinder in himachal

100 रुपये के डिलीवरी चार्जिज अतिरिक्त देने होंगे। पूरे प्रदेश में गैस सिलेंडरों के नए दाम लागू हो गए हैं। अप्रैल 2016 से लेकर मार्च 2017 तक उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर 12 गैस सिलेंडरों का कोटा ही दिया जाना है।

ऐसे में जिन उपभोक्ताओं ने जनवरी 2017 तक 12 सिलेंडरों का कोटा ले लिया है, उन्हें अब गैस सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं मिलेगी। कोटे के सिलेंडर समाप्त करने वालों से बाजार कीमत वसूली जाएगी। केंद्र सरकार ने एक वित्तीय वर्ष के दौरान 12 सिलेंडर देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed