फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hike in stipend of intern doctors in himachal.

प्रदेश के प्रशिक्षु डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर

Tue, 16 Jun 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 16 Jun 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
hike in stipend of intern doctors in himachal.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मेडिकल कॉलेजों में पीजी कर रहे प्रशिक्षु डॉक्टरों का स्टाइपंड बढ़ाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब प्रशिक्षु डॉक्टरों को 8 हजार के बजाय 10 हजार स्टाइपंड दिया जाएगा। साथ ही आईजीएमसी परिसर में डॉक्टरों के लिए वाई-फाई सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग पर भी विचार करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


सोमवार शाम आईजीएमसी के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वे डॉक्टरों की मांगों से परिचित हैं, उन्हें समय-समय पर पूरा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों में स्वेच्छा से सेवाएं देने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस बात पर भी विचार कर रही है कि प्रशिक्षु डॉक्टरों को डिग्री दूर-दराज क्षेत्रों में तीन साल तक सेवाएं देने के बाद दी जाए। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सेवाएं देने से घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि इन क्षेत्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। वीरभद्र सिंह ने शिमला नगर निगम को छात्रावास के लिए जाने वाली सड़क को पक्का करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंसर अस्पताल होगा शिफ्ट- वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार कैंसर मरीजों और तीमारदारों को ठंड की समस्या से राहत दिलाने के लिए कैंसर अस्पताल को शिफ्ट करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि नर्सिगिं कॉलेज को भी घणाहट्टी स्थानांतरित किया जाएगा। आईजीएमसी में ओपीडी और प्रशासनिक ब्लॉक का निर्माण शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed