फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hike in shimla chandigarh heli taxi fare

महंगा हुआ हेली टैक्सी का सफर, सरकार ने इतना बढ़ाया किराया

Tue, 03 Jul 2018 08:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 03 Jul 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
hike in shimla chandigarh heli taxi fare

सरकार ने हेली टैक्सी का किराया बढ़ा दिया है।हेली टैक्सी का सफर 500 रुपये महंगा हो गया है। जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से जुब्बड़हट्टी के बीच 20 मिनट के हवाई सफर तय करने के लिए अब प्रति सीट 2999 रुपये की जगह 3499 रुपये चुकाने होंगे।

विज्ञापन


सोमवार से हेली टैक्सी की बढ़ी हुई दरें लागू हो गई हैं। चार जून को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला और चंडीगढ़ के बीच हेली टैक्सी सेवा का शुभारंभ किया था। इस दौरान 2999 रुपये की टिकट तय हुई थी। किराये की दरों में बढ़ोतरी करने की बात भी उस दौरान कही गई थी। 
विज्ञापन


नई दरों के तहत 3352 रुपये टिकट का दाम है जबकि 147 रुपये जीएसटी है। कुल मिलाकर किराए में 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जुब्बड़हट्टी से चंडीगढ़ के लिए सुबह आठ बजे उड़ान होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ बजकर बीस मिनट पर चंडीगढ़ पहुंचकर सुबह नौ बजे वहां से जुब्बड़हट्टी के लिए उड़ान भरी जाती है। चंडीगढ़ और जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डों पर टिकट काउंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा पवन हंस की वेबसाइट के माध्यम से भी टिकट बुकिंग की जा सकती है।

सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही मिलेगी सेवा

hike in shimla chandigarh heli taxi fare

जुलाई महीने से सरकार ने हेली टैक्सी की सेवा सप्ताह में तीन दिन शुरू कर दी है। अब सोमवार और शुक्रवार के अलावा बुधवार को भी लोग जुब्बड़हट्टी से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से जुब्बड़हट्टी आ-जा सकेंगे। मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर को इस सेवा के लिए प्रयोग किया जा रहा है।

खराब मौसम में नहीं हुई उड़ान
खराब मौसम के चलते सोमवार को शिमला से चंडीगढ़ के लिए हेली टैक्सी की उड़ान नहीं हो सकी। सोमवार सुबह आठ बजे जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे के आसपास बादल छाए रहने और कम विजिविलिटी होने की वजह से हेलीकाप्टर नहीं उड़ सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed