फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपावली से पहले मटर के दामों में उछाल, किसान हुए मालामाल

Fri, 02 Nov 2018 01:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी) Updated Fri, 02 Nov 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
Hike in prices of peas in himachal pradesh mandi

दीपावली से एक सप्ताह पहले मटर के दामों में एकाएक उछाल आने से हजारों किसानों में खुशी है। किसानों को खेतों में प्रति किलो 75 से 80 रुपये मटर के दाम मिल रहे हैं। इससे किसानों की चांदी हो गई है। व्यापारियों और आढ़तियों की मानें तो दीपावली तक मटर के दाम सौ का आंकड़ा पार कर सकता है।

Hike in prices of peas in himachal pradesh mandi

क्षेत्र से रोजाना पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की सब्जी मंडियों में बेमौसमी मटर निर्यात हो रहा है। आंकड़ों के अनुसार नाचन और सराज में मटर का रोजाना का कारोबार करीब एक करोड़ रुपये से अधिक का हो रहा है। इससे किसान, व्यापारी और आढ़ति गदगद हैं। मटर में तेजी आने से व्यापारी किसानों के खेतों में सौदेबाजी करने पहुंच रहे हैं।

Hike in prices of peas in himachal pradesh mandi

नाचन के फनगयार, मंडोगलू, छवाड, कुटाहची, किलिंग, सरोआ, सुकीबांई, बाढू, रोहांडा, घीडी, कमांद, शकोहर, निहरी तथा सराज के सलाहर, खारशी, कांढा, बगस्याड़, थुनाग, लांबशाफड़, बागाचनोगी, भाटकीधार समेत अनेक पंचायतों में मटर का सीजन यौवन पर है। सराज फल सब्जी उत्पादक संघ के प्रधान चतर सिंह ठाकुर और नाचन संघ के उपाध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र से रोजाना दर्जनों जीपें और टेंपो मटर लेकर पड़ोसी राज्यों की मंडियों में जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hike in prices of peas in himachal pradesh mandi

किसानों लीला प्रकाश, हेम सिंह, ठाकर दास, दीवान चंद, चंद्रमणी, मनोहर लाल, देविंद्र, हिमाचली, मीरा, चंद्रावती, किशोरी लाल, दिनू, गगन ठाकुर और देवीराम ने बताया कि मटर 75 से 80 रुपये किलो बिक रहा है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। कृषि विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. खूबराम चौहान ने बताया कि क्षेत्र का बेमौसमी मटर बेहद स्वादिष्ट होता है और इसकी पड़ोसी राज्यों में भारी मांग रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed