{"_id":"d49f3f3e3cc8e6c6b85b628d247251a5","slug":"hike-in-commission-pds-depo-operators-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपो संचालकों की कमीशन में दस गुना बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपो संचालकों की कमीशन में दस गुना बढ़ोतरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Mon, 17 Aug 2015 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने स्वतंत्रता दिवस पर उचित मूल्य की दुकानों के संचालकों को कमीशन में दस गुना बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में गेहूं और चावल वितरित करने पर मिलने वाली कमीशन में करीब 130 रुपये की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। डिपो धारकों की लंबे समय से चल रही मांग पूरी हो गई है।
विज्ञापन
बाली ने मंडी में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेश में उचित मूल्य दुकान के संचालकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत वितरित की जा रही गंदम और चावल पर दी जाने वाली कमीशन में बढ़ोतरी का ऐलान किया। इसे क्रमश: 12 तथा 13 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 143 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
कहा कि सरकार की ओर से अनुदानित योजना एवं एपीएल परिवारों को वितरित किए जा रहे खाद्यान्नों की कमीशन बढ़ाने पर भी शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। प्रदेश में करीब चार हजार से अधिक उचित मूल्य की दुकानें हैं।
विज्ञापन
सहकारी सभा सेल्समैन एवं डिपो होल्डर्स एसोसिएशन के जिला प्रधान रमेश यादव, महासचिव खेम चंद ठाकुर, उपाध्यक्ष कमल किशोर गुप्ता, मुख्य सलाहकार गिरधारी लाल शर्मा ने कमीशन बढ़ाने की मांग पर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री जीएस बाली को ज्ञापन सौंपा था। एसोसिएशन ने कमीशन बढ़ाने के लिए सरकार और खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री का आभार जताया है।